बिहार में ‘डॉग बाबू’, मोनालिसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप के आवास प्रमाण पत्र का आवेदन, FIR दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 6, 2025

America में 75 देशों के लोगों की No Entry, Donald Trump ने नए वीजा जारी करने पर लगाई रोक

डेस्कः बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण के दौरान ‘डॉग बाबू’ का निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने के फर्जीवाड़े का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा है। इस बीच मोनालिसा के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आवास प्रमाण पत्र बनाने का ऑनलाइन आवेदन आया है। समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर अंचल के लोक सेवा केंद्र में यूएस के प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप के नाम से आवेदन मिला है। जिसमें निवास प्रमाण पत्र के लिए ग्राम हसनपुर, वार्ड 13, पोस्ट बाकरपुर, थाना मोहिउद्दीननगर का पता दिया गया है।

आवेदन पत्र की जांच करने पर पता चला कि फोटो, आधार नंबर, बार कोड और पते में छेड़छाड़ की गई है। इस वजह से राजस्व अधिकारी मोहिउद्दीननगर ने 4 अगस्त 2025 को आवेदन को अस्वीकृत कर दिया। इस बावत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर थाने समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की गई है।

बैलेंस देख गिनती भूल गया; बिहार में मजदूर के खाते में आए 10 लाख करोड़, फ्रीज हो गया अकाउंट

See also  दिल्ली की सिंधू ने भी किया सोनम रघुवंशी जैसा कांड! प्रेमी संग पति को मार खाई में फेंका

आरटीपीएस कर्मी ने बताया कि ऐसा सम्भव है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावित करने के प्रयास के तहत ऐसा किया हो। प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

आरटीपीएस प्रभारी सृष्टि सागर ने बताया कि राजस्व कर्मचारी ने आवेदन को रद्द कर दिया है। बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार व सीओ ब्रजेश द्विवेदी ने संयुक्त प्रेस रिलीज जारी कर मामले की गंभीरता से जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट को पत्र भेजने की बात कही है।

बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने कुख्यात भुवर को मारी गोली; 3 जिलों में एक दर्जन से अधिक केस थे दर्ज

दरभंगा के DMCH कैंपस में छात्र की हत्या; लव मैरिज से नाराज ससुर ने मारी गोली

यूपी में महिला अधिकारी से यौन शोषण के केस में बड़ा ऐक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 7 अफसर सस्पेंड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now