50 की दुल्हान, 18 साल का दूल्हा; गुजरात में शुरू हुई लव स्टोरी और बिहार में शादी; बेटी पहुंची थाने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 4, 2025

दोस्त की मां के साथ 5 सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, आंटी के पति और दामाद ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर हुआ प्यार का खौफनाक अंत

डेस्कः कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। जब कोई प्यार में पड़ता है तो वो जात-पात और उम्र नहीं देखता। प्यार में पड़ा शख्स हर सीमा लांघ जाता है। एक इसी तरह का चौंकाने वाला मामला बिहार के भागलपुर जिले से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां एक 50 साल की महिला ने 18 साल के लड़के शादी रचा ली है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि महिला के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं हैं। महिला की बेटी और दामाद ने थाने में जाकर इस शादी की शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है।

यह मामला भागलपुर के घोघा थाना इलाके का है। पक्कीसराय गांव के रहने वाले सालो मंडल के 18 साल के बेटे कन्हाई कुमार ने 50 साल की महिला से शादी की है। महिला अब कन्हाई के घर में उसकी पत्नी की तरह रह रही है। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के घरवाले काफी आक्रोशित हैं। महिला की बेटी का कहना है कि उनकी मां ने ना सिर्फ समाज को शर्मसार करने का काम किया है बल्कि वो अपनी बेटी और दामाद को देख कर छिप भी रही हैं।

See also  बिहार के नवादा में मानवता शर्मसार, मां का शव ले जाने के लिए नहीं मिला एंबुलेंस, स्ट्रेचर दिया, बदले में पत्नी-बेटे को रखा गिरवी

अब कैसी है झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत, आज होगा एप्निया टेस्ट

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 50 साल की महिला और 18 साल के लड़के के बीच यह प्रेम कहानी गुजरात में शुरू हुई। महिला गुजरात में अपने बेटे और पति के साथ रहती थी। कन्हाई भी वही रहता था। एक दिन अचानक कन्हाई और महिला दोनों फरार हो गए। महिला का नाम ज्योति देवी बताया जा रहा है। महिला मूल रूप से कहलगांव के शोभनाथपुर की रहने वाली बताई जा रही है। ज्योति को तीन बेटियां, एक बेटा और पोते भी हैं।

जब महिला कन्हाई के साथ घर से चली गईं तब उनके घरवालों ने उनकी काफी तलाश की। महिला के शादी रचाने की बात जब उन्हें पता चली तब महिला की बेटियां, उनके दामाद और घर के अन्य सदस्य पक्कीसराय स्थित कन्हाई के घर पहुंचे। इन लोगों ने यहां पंचायत भी बुलाई लेकिन महिला पंचायत में हाजिर नहीं हुईं। इसके बाद महिला के घरवाले लौट गए। इसके बाद ज्योति देवी की एक बेटी गुड़िया कुमारी ने घोघा पुलिस स्टेशन में इस शादी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

See also  पटना समेत बिहार के 6 जिलों में सायरन बजते ही ब्लैक आउट ,छा गया अंधेरा, रुक गयी गाड़ियां

शिकायत दर्ज होने के बाद घोघा थाने की पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट में घोघा थाने के थानेदार अजीत कुमार के हवाले से बताया जा रहा है कि महिला के बेटी का आवेदन मिलने के बाद इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल के बाद कानून के मुताबिक, इसमें कार्रवाई की जाएगी।

लोहरदगा का फैजान युवाओं को ISIS से जोड़ने की चला रहा था मुहिम, NIA की रिपोर्ट और कोर्ट में दिये गए बयान से खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now