डेस्कः जमशेदपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हत्याकांड हुआ। इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया तो सब हैरान रह गए। एक शख्स ने गला रेतकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि गुरप्रीत सिंह उर्फ सागर को शक था कि मनीषा का अवैध संबंध है। इसको लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। पति के अनुसार, वह शक्तिवर्धक दवा खाकर आता था और पत्नी संबंध बनाने नहीं देती थी। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद देर रात तक चला था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सागर ने शनिवार तड़के करीब तीन बजे पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
बेटे की छठी का न्योता नहीं दिया, तो बिहार में गुस्साए पड़ोसी ने बाप को मार दी गोली
हत्या के बाद सागर फरार हो गया। उसने हत्या में प्रयुक्त चाकू को डोबो थाना क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया था। पुलिस ने सागर की निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया है। सागर हत्या के बाद दोमुहानी चला गया था और वहीं छिपा हुआ था, जहां पुलिस ने उसे दबोचा। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है और उसने बताया कि वह लंबे समय से पत्नी पर शक करता था,जिसके कारण मानसिक तनाव में जी रहा था। एसएसपी पीयूष पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि किन परिस्थितियों में मनीषा की जान गई।
हरिद्वार के होटल में गंदा काम, 8 लड़कियां गिरफ्तार; डिमांड पर भेजी जाती थीं बाहर
गोलमुरी की नामदा बस्ती में शनिवार तड़के 27 वर्षीय मनीषा कौर की उसके पति ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के आठ घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद से फरार था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी डोबो पुल के नीचे से बरामद किया गया है। मनीषा की हत्या उस समय की गई, जब वह दोनों छोटे बच्चों के साथ घर में सो रही थी।
बिहार में गैस एजेंसी में घुसकर अपराधियों ने मचाया तांडव, संचालक को मारी गोली, कैश लेकर हुए फरार
शनिवार सुबह जब बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना था, तब मनीषा की सास उसे जगाने के लिए उसके कमरे में गई तो बहू बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थी और गर्दन पर चाकू से गहरे वार के निशान थे। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से रक्त के नमूने और अन्य सामान को जब्त किया है।
झारखंड में बड़े अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, युवकों को डंकी रूट से भेजते थे अमेरिका
मनीषा के पिता बोले- बेटी से कोई मतलब नहीं
घटना के बाद क्षेत्र में शोक है। दो मासूम बच्चे मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद सदमे में हैं। शादी के 9 साल पहले बाद मनीषा का अपने मायके वालों से कोई लेन-देन नहीं रह गया था। पुलिस की सूचना पर मनीषा के पिता आए, लेकिन वे बेटी से कोई संबंध नहीं है, यह कहकर लौट गए।




