हेमंत सोरेन ने दिल्ली में मंत्री रामदास सोरेन का लिया हाल-चाल, मरांग बुरु से जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 2, 2025

hemant soeren meet ramdas soren

दिल्लीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत मंत्री रामदास सोरेन का हालचाल लिया । हेमंत सोरेन ने डॉक्टर्स से मुलाकात कर उनकी ताजा स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की है। सीएम ने कहा है कि मरांग बुरु उन्हें जल्दी स्वस्थ्य कर झारखंड भेजेंगे । हेमंत सोरेन के साथ पूर्व विधायक कुणाल सारंगी भी मौजूद थे । 

इससे पहले अपोलो ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा था कि झारखंड सरकार में मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति नाजुक बनीं हुई है। दिल्ली के अपोलो अस्पताल की ओर से रामदास सोरेन को लेकर पहला मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार रामदास सोरेन क्रिटिकल बनी हुई है और उन्हे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

GxXLEYnXUAAr OR

 

GxWYdiOXUAA6bio

झारखंड के मंत्रियों की सेहत पर किसकी लगी बुरी नजर! 5  महीने में 4  मंत्रियों में की तबीयत हो चुकी है खराब

See also  खूंटी जिला परिषद का अध्यक्ष मसीह गुड़िया गिरफ्तार, महिला ने यौन शोषण का लगा था आरोप

शनिवार सुबह मंत्री रामदास सोरेन अपने घर के बाथरूम में गिर गये थे। उनके सिर में चोट लग गई थी और ब्रेन में चोट और ब्लड क्लॉट के बाद एयरएंबुलेंस से उन्हे दिल्ली लाया गया और अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों की टीम मंत्री रामदास सोरेन का इलाज कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now