- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

गुमला में मरीज को नहीं मिला एंबुलेंस, ढाई किलोमीटर तक घायल को कंधों पर ढोते रहे ग्रामीण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2026

गुमला में मरीज को नहीं मिला एंबुलेंस, ढाई किलोमीटर तक घायल को कंधों पर ढोते रहे ग्रामीण

गुमला : विकास के तमाम दावों के बीच गुमला के गांवों की एक कड़वी हकीकत बुधवार को फिर सामने आई। कहीं सड़क नहीं है तो कहीं पुल-पुलिया का अभाव लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि बीमार या घायल व्यक्ति के लिए एंबुलेंस नहीं, बल्कि खटिया ही सहारा बनती है। घाघरा प्रखंड के आदर पंचायत अंतर्गत ताबिल गांव की तस्वीर ने सरकारी व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताबिल गांव निवासी अजय टोपनो के पैर पर मंगलवार को एक मवेशी ने हमला कर दिया, जिससे उनका पैर टूट गया।

 

घायलावस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने चारपाई को रस्सियों के सहारे बहंगी का रूप दिया और करीब ढाई किलोमीटर तक कंधों पर ढोकर सलगी माइंस मोड़ स्थित मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें लोहरदगा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। विडंबना देखिए, अस्पताल में इलाज कराने के बाद बुधवार को जब अजय टोपनो को वापस गांव लाया गया तब भी उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को उसी दर्दनाक प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। यानि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी मरीज को सड़क के अभाव की सजा भुगतनी पड़ी। इस पूरी घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर अपनी बदहाली सामने रखी है।

ग्रामीणों का कहना है कि ताबिल गांव तक सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस तो दूर, सामान्य वाहन भी नहीं पहुंच सकते। किसी की तबीयत बिगड़ जाए या कोई दुर्घटना हो जाए तो पहले मरीज को कंधों पर ढोकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सांसद-विधायक और संबंधित अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। यह केवल एक मरीज की परेशानी नहीं, बल्कि पूरे गांव की बदहाल व्यवस्था की कहानी है।

See also  बलात्कार के मामले में IPL खिलाड़ी गिरफ्तार, जोधपुर की युवती ने लगाया था आरोप; जानें पूरा मामला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now