डेस्कः मेरठ पहले मुस्कान के नीले ड्रम को लेकर बदनाम और चर्चा में आया अब एक और ताजा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। मेरठ की दामिनी अपने पति अतुल सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुई है। दामिनी के साथ उसके प्रेमी तुषार के साथ चार अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अतुल की हत्या को सांप के डसने से हुई मौत का रूप देने की साजिश रची गई थी। इस साजिश में दो सपेरों को भी शामिल किया गया था। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम संबंध और अतुल के नाम पर हुए 20 लाख रुपये के बीमे की रकम हड़पने की साजिश सामने आई है।
कॉस्मेटिक की दुकान से शुरू हुई प्रेम कहानी, आठ साल बाद हत्या
पुलिस के अनुसार, अतुल और दामिनी की पहली मुलाकात वर्ष 2018 में हस्तिनापुर की एक कॉस्मेटिक की दुकान पर हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ और करीब एक वर्ष बाद दोनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों सामान्य जीवन जी रहे थे। करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने कृष्णा किड्स प्ले स्कूल भी शुरू किया था। स्कूल शुरू होने के बाद तुषार वहां चालक की नौकरी करने आया। आरोप है कि इसी दौरान दामिनी और तुषार के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। पुलिस के अनुसार, इसके बाद दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
20 लाख के बीमे के लिए सांप से डसवाने की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि अतुल की हत्या को हादसा दिखाने के लिए सांप से डसवाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए हस्तिनापुर निवासी सपेरे सोनू और उदय को साजिश में शामिल किया गया।आरोप है कि दोनों सपेरों को 15 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे और अतुल के 20 लाख रुपये के बीमे की रकम में से पांच लाख रुपये देने का वादा किया गया था। पुलिस के अनुसार, अतुल को रास्ते से हटाने की पहले भी कई बार कोशिश की गई थी।
ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर पति को करैत सांप से कटवाया था बीवी दामिनी ने। सांप तुरंत दंश मार दे और जहर उगल दे। इसलिए 3 दिन तक दामिनी ने सांप को भूखे रखा था। इस जहरीले सांप को लाने के लिए दामिनी ने खुद प्रेमी तुषार को 15 हजार रूपये दिए थे। फिर पति अतुल को दूध में नशीली गोलियां मिलाकर… https://t.co/UazXtisFWD pic.twitter.com/tNR1aWusPZ
— Sunil Maurya (@smaurya_journo) July 18, 2026
पत्नी ने रचा था मौत को सामान्य दिखाने का नाटक
पुलिस के अनुसार, दामिनी ने खुद पर शक न हो, इसके लिए पूरी घटना को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की। उसने बताया कि बृहस्पतिवार रात गर्मी अधिक होने के कारण वह अपने बेटे मानिक के साथ कमरे के बाहर सोने चली गई थी, जबकि अतुल कमरे के अंदर सो रहे थे।दामिनी के अनुसार, शुक्रवार सुबह वह चाय लेकर कमरे में पहुंची तो अतुल अचेत अवस्था में मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम को लेकर पत्नी ने जताई थी आपत्ति
एसएसपी के अनुसार, दामिनी ने पुलिस से अतुल का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया था, जबकि अतुल के पिता पोस्टमार्टम के लिए सहमत थे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद दामिनी पर पुलिस का शक और गहरा गया। परिजनों ने भी शुरुआत से ही घटना पर संदेह जताया था और दामिनी पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ मवाना पंकज लवानिया और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
मोबाइल फोन ने खोला हत्या की साजिश का राज
पुलिस ने जब दामिनी का मोबाइल फोन खंगाला तो तुषार के साथ उसकी बातचीत और संपर्क सामने आया। पूछताछ में पुलिस को दोनों के संबंधों और साजिश को लेकर अहम जानकारी मिली।इसके बाद पुलिस ने तुषार को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल फोन भी जांचा। उसके मोबाइल में सपेरे के साथ हुई बातचीत और सांप की तस्वीर मिली। इसके बाद पुलिस ने दामिनी और तुषार से सख्ती से पूछताछ की।पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच में मामला हत्या की साजिश का निकला। इसके बाद दोनों सपेरों सोनू और उदय को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से कटवाकर हत्या कर दी"
👉मेरठ : पत्नी दामिनी ने पति अतुल पंवार को जहरीले सांप से कटवाकर मार डाला। पति–पत्नी स्कूल चलाते थे।
👉स्कूल के ड्राइवर तुषार से पत्नी का अफेयर था।
👉दामिनी ने पहले नशीला दूध पिलाकर पति को बेहोश किया। pic.twitter.com/ka33uDg5VF— The Lucknow Times (@thelucknowtimes) July 18, 2026


