राहुल गांधी 5 अगस्त को चुनाव आयोग के खिलाफ फोड़ेंगे ‘एटम बम’ ! ECI ने कहा आधारहीन बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 1, 2025

rahul gandhi eci

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। संसद परिसर में मीडिया के सवालों के जवाब में राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके पास ऐसे पुख्ता सबूत हैं जो यह सिद्ध करते हैं कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के लिए सुनियोजित तरीके से वोट चोरी करवा रहा है।

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर आरोप

राहुल गांधी ने कहा, “हमारे पास सबूत है कि चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है। मैं 100% सबूतों के साथ ये बात कह रहा हूं। जैसे ही हम ये सबूत देश के सामने रखेंगे, पूरे देश को पता चल जाएगा कि कैसे चुनाव आयोग BJP के पक्ष में काम कर रहा है।“

See also  Rabri Devi बहू Rajshri के साथ आटा चक्की चलाते नजर आई, लोकसभा चुनाव के बीच वीडियो हो रहा है वायरल

कांग्रेस ने कराई है अपनी जांच

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को पहले मध्य प्रदेश, लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी की आशंका थी। लेकिन जब चुनाव आयोग ने कोई मदद नहीं की, तब पार्टी ने अपनी स्तर पर एक स्वतंत्र जांच शुरू की, जो छह महीने तक चली।

“इस जांच में जो हमें मिला है, वह एटम बम है,” राहुल गांधी ने तीखे अंदाज़ में कहा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि, “जो लोग चुनाव आयोग में बैठकर वोट चोरी का काम कर रहे हैं, वे देशद्रोही हैं। हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे, चाहे वे रिटायर हो चुके हों या कहीं भी छिपे हों।“

See also  बोकारो में अगवा छात्र की हत्या, मांगी गई थी 25 लाख रुपये की फिरौती

5 अगस्त को होगा खुलासा

राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और देशभर में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर नजरें टिकी हैं। उन्होंने यह भी 5 अगस्त को जल्द ही सार्वजनिक रूप से सबूत पेश करेंगे। 

आयोग ने राहुल को दिया जवाब

इधर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के बयान को बेबुनियाद और भ्रमित करने वाला बताया है । आयोग ने कहा कि नेता विपक्ष के बयान पर ध्यान देने की जरुरत नहीं। आयोग ने राहुल गांधी के बयानों को “बेबुनियाद, गैर-जिम्मेदाराना और दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि:

  1. 12 जून 2025 को राहुल गांधी को ईमेल भेजा गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
  2. उसी दिन आधिकारिक पत्र भी भेजा गया, लेकिन उसकी ओर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
  3. राहुल गांधी ने अब तक किसी भी मुद्दे पर चुनाव आयोग को कोई पत्राचार नहीं किया है।
  4. आयोग ने राहुल गांधी द्वारा आयोग और उसके अधिकारियों को लेकर दिए गए बयानों को “जंगली और आधारहीन आरोप” बताया और कहा कि अब उन्होंने आयोग और उसके कर्मचारियों को धमकाना भी शुरू कर दिया है, जो अत्यंत निंदनीय है।
  5. आयोग ने स्पष्ट किया कि वह ऐसे गैर–जिम्मेदाराना बयानों को नज़रअंदाज़ करेगा और अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करता है कि वे निष्पक्षता, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा से अपना कार्य जारी रखें।
See also  Bihar Land Mutation: बिहार में सीओ की हड़ताल खत्म, आज से दाखिल-खारिज शुरू

बीजेपी ने राहुल पर किया पलटवार

इधर बीजेपी के किरण रिजीजू ने राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने का आरोप लगाया है ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now