हिंदू टाइगर फोर्स आतंकी संगठन, झारखंड सरकार करेगी कार्रवाई, लगाएगी बैन, मंत्री इरफान अंसारी का बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 1, 2025

हिंदू टाइगर फोर्स आतंकी संगठन, झारखंड सरकार करेगी कार्रवाई, लगाएगी बैन, मंत्री इरफान अंसारी का बयान

रांचीः झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने हिंदू टाइगर फोर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा है कि हिंदू टाइगर फोर्स आतंकी संगठन है, उस पर झारखंड की सरकार कार्रवाई करेगी, प्रतिबंध लगाएगी। यहीं नहीं इससे जुड़े हुए लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। इरफान अंसारी ने कहा कि इस संगठन के खिलाफ लाखों लोग सड़क पर उतरने वाले थे हमने रोका है। हमने उन्हें समझाया कि यहां हेमंत सोरेन की सरकार है, सबको न्याय मिलेगा। ये लोकतंत्र है ऐसे संगठन पर कार्रवाई होगी। रामगढ़ में एक मुस्लिम युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में इस संगठन पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला ,राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने ज़ारी किया अधिसूचना
इरफान अंसारी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिंदूवादी संगठन पर ऐक्शन की बात कही। उन्होंने कहा, ‘हिंदू टाइगर फोर्स के नाम पर ये लोग हमारी भोलीभाली जनता को मार रहा है। यहां पर यह गुंडागर्दी नहीं चलेगी। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि जिसने भी इस संगठन की स्थापना की है, जो लोग भी इसमें शामिल हैं, जो मास्टरमाइंड है, सबपर कठोर कार्रवाई हो।’

See also  झारखंड विधानसभा में SIR के खिलाफ पास किया जाएगा प्रस्ताव,हेमंत सोरेन का एलान,चुनाव आयोग ने राज्य में की विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी तेज

बिहार चुनाव के लिए नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी,ऐसे कर सकते हैं अपना नाम चेक
अंसारी ने कहा कि यह किसने इजाजत दी कि आप दुकान से बच्चे को उठा लेते हैं, उसको मारते-पीटते हैं और अधमरा करके पुलिस को देते हैं। उन्होंने कहा, ‘कौन है हिंदू टाइगर फोर्स? इसके संचालक कौन है? यह झारखंड है, हमारा आदिवासी राज्य है, लेकिन इसका मतलब यह थोड़ी की अपने मुताबिक चलाएंगे कानून को। यह तो आतंकवादी संगठन है, इस पर बैन तो लगेगा ही लगेगा। कठोर कार्रवाई हम लोग करने जा रहे हैं।’

प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार, जज के फैसला सुनाते ही फूट-फूट कर रोने लगे पूर्व प्रधानमंत्री के पोते
क्या है पूरा मामला
दरअसल, रामगढ़ में आफताब अंसारी नाम के युवक पर एक आदिवासी लड़की के साथ नौकरी के नाम पर होटल बुलाकर आदिवासी लड़की के साथ रेप का आरोप लगा था। वह एक कपड़े की दुकान में काम करता था और इसी में काम दिलवाने के बहाने से लड़की को बुलाया था। लड़की की ओर से इसका खुलासा किए जाने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता इस मामले में कूद पड़े। आरोप है कि ‘हिंदू टाइगर फोर्स’ से जुड़े लोगों ने आफताब के साथ दुकान में मारपीट की और पुलिस के हवाले कर दिया। 24 जुलाई को पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाना परिसर में रखा था। लेकिन वह यहां से भाग निकला। बाद में उसकी लाश करीब 35 किलोमीटर दूर रजरप्पा थाना क्षेत्र के दामोदर नदी के तट से मिली। पुलिस ने इस मामले में हिंदू जागरण मंच के नेता राजेश सिन्हा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने राजेश सिन्हा, दीपक सिसोदिया, मनीष कुमार पासवान और गंगा बेदिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

See also  मंत्री इरफान अंसारी और उनके पिता फुरकान अंसारी को बड़ी राहत, दुमका कोर्ट ने जमीन विवाद के मामले में किया बरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now