बाहूबली आनंद मोहन के बेटे चेतन के साथ मारपीट! पटना एम्स में आधे घंटे तक बनाए रखा बंधक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 31, 2025

बाहूबली आनंद मोहन के बेटे चेतन के साथ मारपीट! पटना एम्स में आधे घंटे तक बनाए रखा बंधक

पटनाः पूर्व सांसद और बाहूबली आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद से पटना एम्स में गार्ड और जूनियर डॉक्टर के साथ विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस बीच उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की हुई। आधे घंटे तक कमरे में बंधक बनाए रखने की भी खबर है। इस मामले में फुलवारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

तेजस्वी यादव ने पहली बार साझा की फैमली फोटो, राजश्री, कात्यायनी और इराज एक साथ
घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि चेतन आनंद अपने समर्थकों के साथ मरीज से मिलने गए थे। इसी दौरान अस्पताल के गार्ड के साथ विधायक और समर्थकों की कहासुनी हो गई। जिसके बाद ये विवाद पैदा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

See also  बिहार के मधेपुरा में निर्माणाधीन मकान में हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now