बिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन इंजीनियरिंग छात्र की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 31, 2025

झारखंड के गुमला में दर्दनाक हादसा, पिकअप वैन ने दो छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौत

डेस्कः बिहार के जमुई-लखीसराय बॉर्डर पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से सीएनजी ऑटो टकरा गई है। जिससे सड़क हादसे में इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिन तीन छात्रों की मौत हुई है। वह इंजीनियरिंग कॉलेज से किसी परीक्षा में शामिल होने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए लखीसराय जा रहे थे।

पटना के होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल, चाइल्ड पोर्नोग्राफी का होगा केस
मिली जानकारी के अनुसार, अहले सुबह शिवसोना गांव स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्र और गांव के अन्य दो छात्र लखीसराय से सुबह 6 बजे ट्रेन पकड़ने वाले थे। जिससे वो शिवसोना गांव से सीएनजी ऑटो पर सवार होकर लखीसराय जा रहे थे। ऑटो में कुल 6 लोग सवार थे।

पटना में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
इसी बीच सीएनजी ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई गई। जिससे तीन इंजीनियरिंग छात्रों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य छात्र खाई में गिरने की बजह से बच गए।
घटना की सूचना मिलते ही तेतर हाट थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन दो जिलों का बॉर्डर होने की वजह से जमुई पुलिस और लखीसराय पुलिस घटनास्थल से मृतकों के शव को नहीं उठा रही है। वहीं, ऑटो चालक दो घायलों को लेकर मौके से फरार हो गया है।

See also  लखीसराय के DM मिथिलेश मिश्र को नीतीश सरकार ने हटाया,धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी के बाद एक्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now