अयोध्या में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, बिहार से मंगाई जाती थी लड़कियां, गेस्ट हाउस मालिक सहित 12 महिलाएं गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 20, 2025

अयोध्या में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, बिहार से मंगाई जाती थी लड़कियां, गेस्ट हाउस मालिक सहित 12 महिलाएं गिरफ्तार

डेस्कः रामनगरी अयोध्या में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। अयोध्या में शुक्रवार देर रात एक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर 12 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। ये गेस्ट हाउस फतेहगंज थाना से महज 500 मीटर दूरी पर ही है। सीओ सिटी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में गेस्ट हाउस मालिक गणेश अग्रवाल सहित 12 महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि बिहार और बिहार के सीमावर्ती यूपी के गोरखपुर से लड़कियों को लाया जाता था और देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता था।

बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, झारखंड CID ने बोकारो से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त गेस्ट हाउस में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है, जिसके आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। फतेहगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूर राणी सती गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। सूत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। जिसमें रैकेट में 12 युवतियाँ शामिल थी, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

See also  गैंगस्टर अमन साहू का बिहार कनेक्शन, NIA ने पैसा खपाने वाले प्रॉपटी डीलर के घर की छापेमारी

शादी को लेकर हुआ झगड़ा, गर्लफ्रेंड ने चाकू घोंपकर ब्वॉयफ्रेंड को मार डाला
जानकारी के अनुसार, यह गेस्ट हाउस फतेहगंज चौकी से लगभग 500 मीटर दूरी पर स्थित है। छापेमारी का नेतृत्व सीओ सिटी ने किया। मौके पर पुलिस ने मौके से कुछ अहम साक्ष्य जुटाए हैं और हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ कर रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now