बंद घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने की छापेमारी तो रंगे हाथ पकड़े गए, 6 महिला समेत 8 गिरफ्तार

बंद घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने की छापेमारी तो रंगे हाथ पकड़े गए, 6 महिला समेत 8 गिरफ्तार

डेस्कः सीतामढ़ी जिले के मेहसौल थाना क्षेत्र के बसवरिया में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मौके से 6 युवती दो युवक को पकड़ लिया है पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है सदर डीएसपी तथा मेहसौल थाना प्रभारी के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों ने छापेमारी की है।

JDU विधायक संजीव कुमार समेत 3 को EOU का नोटिस, विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में बड़ी कार्रवाई
मेहसौल थाना क्षेत्र के बसवरिया रेलवे गुमटी के समीप पुलिस को एक घर में सेक्स रैकेट चलाने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस जब वहां पहुंची तो घर बंद पाया। लेकिन फिर किसी तरह जब पुलिस कमरे में पहुंची तो हालात देखकर दंग रह गयी। कमरे में बाहर से भाड़े पर महिलाओं को बुलाया गया था। कई शहरों के ग्राहक वहां पहुंचते थे। पुलिस ने 6 महिला सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए घर को सील कर दिया गया। मेहसौल थाना प्रभारी फेराज हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

sitamarhi news 123003754

बिहार में दिनदहाड़े लड़की के अपहरण का VIDEO वायरल, रास्ता रोका फिर बात की और बाइक पर लेकर हो गया फरार
इसकी सूचना सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह को दी गयी। उनके निर्देश पर पुलिस ने धावा बोला। पुलिस को देखकर वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में महिला और दो पुरुष को दबोच लिया। कमरे में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। सभी की मेडिकल जांच कर कागजी कार्रवाई की जा रही है।बताया गया है कि सेक्स रैकेट के उक्त अड्डे पर स्थानीय के आलावा बाहरी लोग भी आते थे। लोगों के लिए बाहर से महिलाएं बुलाई जाती थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now