झारखंड में 15 हजार बैंक खातों में आ रहे साइबर फ्रॉड के पैसे, सबकी होगी जांच, DGP के आदेश पर ऑपरेशन शुरू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 30, 2025

झारखंड में 15 हजार बैंक खातों में आ रहे साइबर फ्रॉड के पैसे, सबकी होगी जांच, DGP के आदेश पर ऑपरेशन शुरू

रांचीः झारखंड में विभिन्न बैंकों में सक्रिय करीब 15 हजार खातों में पूरे देश से साइबर ठगी के पैसे जमा हो रहे हैं। यह जानकारी मिलने पर झारखंड पुलिस ने संबंधित खाताधारकों पर कार्रवाई के लिए ऑपरेशन शुरू किया है। यह ऑपरेशन डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर साइबर पुलिस ने शुरू किया है। इसके पहले चरण में 40 ऐसे खातों और इसके धारकों को चिन्ह्रित किया गया है, जिसमें एक बार में 10 लाख या इससे अधिक का ट्रांजेक्शन है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मंगलवार को साइबर थाना की डीएसपी नेहा बाला के बयान पर साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है।

रांची के न्यू एजी को-ऑपरेटिव कॉलोनी में घोटाला, एक ही परिवार के 3 लोगों को आवंटित हुए प्लॉट,शुरू हुई CID जांच
दर्ज केस में बैंक ऑफ बड़ौदा के छह बैंक खाते, आईडीबीआई बैंक के दो, पंजाब एंड सिंध बैंक का एक, यूको बैंक के पांच, इंडसन बैंक के दो, जम्मू-कश्मीर बैंक का एक, आईसीआईसीआई बैंक के तीन, आईडीएफसी बैंक के दो, फेडरल बैंक के दो, बंधन बैंक के आठ, फिनो पेमेंट बैंक का एक, पंजाब नेशनल बैंक का दो, एचडीएफसी बैंक का एक? बैंक ऑफ महाराष्ट्र का दो, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक का एक-एक खाता और इसके धारक की जांच के दायरे में शामिल किया गया है।

See also  सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की साजिश हुई नाकाम, 5-5 किलो के दो IED बरामद

रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति पर वित्तीय अनियमितता का आरोप, दिनेश सिंह के खिलाफ दिये गए जांच के आदेश
दर्ज केस में दावा किया गया है कि संबंधित खातों के धारक साइबर ठगी की घटनाओं में प्राथमिक कारक हैं और साइबर ठगी की घटनाओं में शामिल गैंग के प्रमुख वाहक के रूप में काम करते हैं। संबंधित खातों में धारकों ने खाता खोलने के दौरान अपना जो पता बताया है, उसके अनुसार वह रांची, धनबाद, बोकारो, साहिबगंज, पलामू, सिमडेगा, जमशेदपुर, अन्य क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

बिहार-झारखंड सहित 17 राज्यों में 6 दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दर्ज केस के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है। प्रतिबिंब एप की मदद से साइबर अपराधियों को चिन्ह्रित कर उन्हे गिरफ्तार करने की पहले कार्रवाई की गयी है। अब उसी तरह साइबर ठगी की रकम खाते में मंगवानेवालों को चिन्ह्रित करने की कार्रवाई हो रही है। अभियान के दूसरे चरण में पांच लाख और इससे अधिक का ट्रांसजेक्शन करने वाले खातों और उसके धारकों को चिन्ह्रित किया जायेगा। इसके बाद अभियान के तीसरे चरण में अन्य खाताधारकों को चिन्ह्रित कर उन पर कार्रवाई की जायेगी।

See also  चतरा में पुलिस और TPC उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, सब जोनल कमांडर समेत दो ढेर, AK-47 बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now