सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की साजिश हुई नाकाम, 5-5 किलो के दो IED बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 30, 2025

सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की साजिश हुई नाकाम, 5-5 किलो के दो IED बरामद

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों को 5-5 किलो का दो आईईडी बम मिला। सुरक्षा के दृष्टि से बम को जंगल में ही बम निरोधक दस्ते ने नष्ट कर दिया।

ओडिशा में बड़ा रेल हादसाः बेंगलुरू-कामाख्या AC सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 11 बोगी पटरी से उतरी, एक व्यक्ति की मौत, 8 यात्री घायल
पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान रविवार को छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम डिकू पोंगा और हथना बेरा के बीच में जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान उनको निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 5-5 किलो के दो आईईडी बरामद किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से विस्फोट करके विनिष्ट किया गया है।इन इलाकों में संचालित नक्सल विरोधी अभियान आगे भी जारी है।

नीतीश कुमार ने एक बार फिर किया अजीबोगरीब हरकत, मंच पर आते ही महिला के कंधे पर रख दिया हाथ, अमित शाह और सम्राट चौधरी ने हटाया हाथ

आपको बता कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा की 203 और 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और CRPF के विभिन्न बटालियनों की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

See also  Sanjeev Lal पर झारखंड सरकार ने की कार्रवाई, कैश बरामदगी के बाद ED रिमांड पर है मंत्री के OSD
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now