झारखंड के स्कूल में लेट पहुंचने पर 200 उठक-बैठक की सजा, चार छात्राएं हुई बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 29, 2025

झारखंड के स्कूल में लेट पहुंचने पर 200 उठक-बैठक की सजा, चार छात्राएं हुई बेहोश, अस्पताल में भर्ती

डेस्कः झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में स्कूल लेट पहुंचने पर 4 छात्राओं को एक टीचर ने 200 उठक-बैठक करने की सजा सुना दी। इन लड़कियों के परिजनों का आरोप है कि 200 उठक-बैठक करने के बाद चारों छात्राएं बेहोश हो गईं। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़कियों की हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। इस घटना प्रशासन में हड़कंप मच गया है।जिन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी है उनके नाम है प्रियंका महतो, अष्टमी महतो, दयावती प्रमाणिक और पूर्णिमा महतो।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कुलपतियों के साथ की समीक्षा बैठक, सेशल लेट होने को लेकर दिखे सख्त
परिवारों का आरोप है कि इन छात्राओं को स्कूल 5 मिनट देरी से पहुंचने पर उठक-बैठक कराने के लिए मजबूर किया गया। कथित तौर पर 200 उठक-बैठक करवाने के बाद चारों लड़कियां बेहोश हो गईं। उठक-बैठक करवाने के बाद छात्राओं को उल्टी होने लगी और वे बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया।स्कूल की प्रिंसिपल रजनी मुर्मू भी बीमार छात्राओं को देखने एमजीएम अस्पताल पहुंची और उनका कहना है कि बाहर का खाना से छात्राओं की तबीयत खराब हुई है।

See also  झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव तीर-धनूष लेकर हमला करते हुए नजर आए, NTPC के वाहनों और मजदूरों को बनाया निशाना

झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, देखिये सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट
वे पटमदा ब्लॉक के बागुंडा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्राएं हैं। वे वर्तमान में जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में इलाज करा रही हैं। इस घटना से अधिकारी हैरान है। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वह इस घटना की जांच करेंगे और यदि इसमें शिक्षक दोषी पाया गया तो सजा देने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।

सुदेश महतो की AJSU ने किये संगठन में कई बदलाव, प्रवीण प्रभाकर को केंद्रीय उपाध्यक्ष और संजय मेहता केंद्रीय महासचिव बनाए गए
अस्पताल का दौरा करने वाले झामुमो विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि दो छात्राएं पवित्र श्रावण मास के सोमवार के व्रत पर थी। उन्होंने अस्पताल अधिकारियों को छात्राओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। इनकी हालत स्थिर बताई गई है। बता दें कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय यानी केजीजीएस के बैंड ने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशंसा अर्जित की थी।

See also  बाबूलाल मरांडी ने नामांकन से पहले मां का लिया आशीर्वाद, चांदी का मुकुट पहने बाबूलाल की ये तस्वीर करती है क्या इशारा ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now