फर्टिलिटी सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, दंपती ने कराया बच्चे का DNA टेस्ट तो उड़ गए होश; 10 लोग गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 28, 2025

surrogacy

डेस्कः आपने तस्करी तो कई तरह सुनी होगी, लेकिन हैदराबाद से सटे शहर सिकंदराबाद में जिस तस्करी का खुलासा हुआ है उसके बारे में सुनकर चौंक जाएंगे। यहां पर सरोगेसी और स्पर्म तस्करी के एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में डॉक्टर समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में रेजिमेंटल बाजार स्थित यूनिवर्सल सृष्टि फर्टिलिटी सेंटर पर छापा मारा था।

यहां से सेंटर की मैनेजर डॉक्टर नम्रता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह छापेमारी एक कपल की शिकायत पर की। इस कपल ने इस सेंटर की मदद से सरोगेसी के जरिए बच्चा पैदा किया था। हालांकि बाद में जब उन्होंने डीएनए टेस्ट कराया तो गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद पूरा मामला पुलिस में पहुंच गया।

हरिद्वार के बाद अब बाराबंकी के मंदिर में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से ज्यादा घायल

जानकारी के मुताबिक यह कपल राजस्थान का था। अब यह लोग सिकंदराबाद में ही रहते हैं। इस कपल के मुताबिक उन्होंने पिछले साल सरोगेसी की प्रक्रिया के लिए क्लीनिक को 35 लाख रुपए दिए थे। बताया जाता है कि बच्चे के जन्म के लिए एक महिला को विखापत्तनम से हैदराबाद फ्लाइट के जरिए लाया गया था। डॉक्टर नम्रता पर आरोप है कि उन्होंने कपल को यकीन दिलाया कि इस महिला से पैदा होने वाला बच्चा उनका ही सरोगेट बेबी है।

See also  झारखंड में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड, ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए लड़की ने पति को मार डाला

जब बच्चे का जन्म हुआ तो दोनों ने डॉक्टर नम्रता से सरोगेट मदर से डीएनए वेरिफिकेशन के लिए कहा। लेकिन बार-बार कहने के बावजूद डॉक्टर नम्रता टाल-मटोल करती रहीं। इसके बाद पति-पत्नी ने दिल्ली में खुद से डीएनए टेस्ट कराया। इसका रिजल्ट आने के बाद दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चे उनके साथ कोई जेनेटिक लिंक नहीं मिला।

MLA ने राजधानी ट्रेन के AC-1 कोच में किया ऐसा कांड, हर तरफ मचा हाहाकार, GRP-RPF के उड़े होश

जून में डीएनए रिपोर्ट आने के बाद कपल डॉक्टर नम्रता के पास शिकायत लेकर पहुंचा। इस पर डॉक्टर ने गड़बड़ी की बात मानी साथ ही मामला सुलझाने का आश्वासन दिया। लेकिन उसके बाद वह गायब हो गईं। आखिर कपल को पुलिस की शरण लेनी पड़ी। मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात यूनिवर्सल सृष्टि फर्टिलिटी सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान कर्मचारियों से पूछताछ की गई। कई अहम दस्तावेजों को जब्त किया गया और स्पर्म सैंपल्स को फॉरेंसिक जांच के लिए सील कर लिया गया।

See also  झारखंड के दुमका में सड़क दुर्घटना में दुल्हन समेत 3 की मौत, विदाई के बाद ले जाते वक्त रास्ते में हुआ हादसा

हैदराबाद नॉर्थ जोन की डिप्टी कमिश्नर रश्मि पेरुमल ने कहा कि यह लोग गरीब महिलाओं को पैसों का लालच देकर सरोगेट मदर बनाते थे। उन्हें दूसरे प्रदेशों से यहां लाया जाता था। जांच में रैकेट के नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि यह क्लीनिक बड़े पैमाने पर दूसरे राज्यों से स्पर्म कलेक्ट करता था और ले आता था। इन राज्यों में गुजरात और मध्य प्रदेश के नाम शामिल हैं। इसके अलावा यह सेंटर बिना लाइसेंस वाले इंडियन स्पर्म टेक के साथ जुड़कर भी काम कर रहा था। फिलहाल कुछ लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार में 2005 के बाद पहली बार घट सकते हैं मतदाता, चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों ने चौंकाया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now