हरिद्वार के बाद अब बाराबंकी के मंदिर में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 28, 2025

हरिद्वार के बाद अब बाराबंकी के मंदिर में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से ज्यादा घायल

डेस्कः रविवार को हरिद्वारा के मनसा देवी मंदिर के बाद सोमवार सुबह बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़ मर्च गई। हैदरगढ़ स्थित प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जलाभिषेक के दौरान अचानक करंट फैलने से भगदड़ की स्थिति बन गई। इस हृदयविदारक हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जलाभिषेक के दौरान अचानक करंट फैलने से भगदड़ की स्थिति बन गई। इस हृदयविदारक हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए हैं।घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 15 जख्मी
मरने वालों में लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुरा गांव निवासी 22 साल का प्रशांत और एक अन्य श्रद्धालु शामिल हैं. दोनों को त्रिवेदीगंज सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया था। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 3 बजे उस समय हुई जब भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में एकत्रित थे।बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक बंदर बिजली के तार पर कूद गया, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टीन शेड पर गिर गया। तार के गिरते ही उसमें से करंट शेड में फैल गया, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए और भगदड़ मच गई. मौके पर डीएम समेत सभी अधिकारी मौजूद हैं।

See also  यूपी में कांग्रेस समाजवादी पार्टी में 11 सीटों पर डील , अखिलेश यादव ने X पर दी जानकारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now