Jharkhand में अगले 24 घंटे होगी भारी बारिश, कोल्हान में पानी से कई गांवों का कटा संपर्क

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 27, 2025

Jharkhand में अगले 24 घंटे होगी भारी बारिश, कोल्हान में पानी से कई गांवों का कटा संपर्क

रांचीः झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊपर बना गहरा निम्न दबाब का क्षेत्र (अबदाब) झारखंड को पार कर छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश की ओर जा रहा है। यह कमजोर हो रहा है। लेकिन देश के पश्चिमी भाग से गुजरनेवाला मानसून टर्फ अनूपगढ़, चुरू, ग्वालियर, रीवा, निम्नदबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर झारखंड, पुरुलिया होकर खाड़ी तक कायम है। इससे भी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में अगले कुछ घंटों में झारखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी।

झारखंड में रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब दुकानें, लॉटरी को लेकर तैयारी शुरू
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में सबसे अधिक 192.6 मिमी बारिश हुई। वहीं ‌पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में 189.0, सरायकेला में 129.0, टाटानगर 125.8, अरकी 98.0, चाईबासा 96.5, लातेहार 89,0, गारु 88.2, गुमला 70.2, खूंटी 78.5 मिमी समेत कई जगहों पर बारिश हुई।

See also  Kanhaiya Kumar पर हमलाः चुनाव प्रचार के दौरान माला पहनाने आये युवक ने जड़ा थप्पड़, महिला पार्षद से बदसलूकी

JPSC Result: दो सगी बहनों का कमाल, पहले प्रयास में पाई सफलता, बेटा ना होने पर माता-पिता को मिलते थे ताने
झारखंड के जिलों में शुक्रवार की रात से शनिवार तक रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। कोल्हान और पलामू प्रमंडल में जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस से गांवों का संपर्क कट गया है। कोल्हान में शुक्रवार रात से हो रही बारिश से नदियां उफना गई हैं। जमशेदपुर से लेकर चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला में लोग बारिश के कारण फंस गए हैं। खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3.5 मीटर ऊपर जबकि स्वर्णरेखा का 0.20 मीटर ऊपर चढ़ गया है। बागबेड़ा की आधा दर्जन बस्तियों के डेढ़ हजार से ज्यादा घर जलमग्न हैं। जुगसलाई से बागबेड़ा जाने वाली बड़ौदा घाट, सीपी टोला, एमई स्कूल रोड एवं शिवघाट रोड स्थित पुलों पर चार-पांच फीट ऊपर पानी बहा। यहां एनडीआरएफ की टीम को उतारा गया। चाईबासा में कोल्हान के डीआईजी आवास परिसर में भी पानी घुस गया। छोटानागपुर प्रमंडल में बारिश से स्थिति भयावह हो गई है। निचले इलाकों और नदी किनारे बसे लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।
राज्य में भारी बारिश व तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान को लेकर आपदा प्रबंधन सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विज्ञप्ति के माध्यम से अलर्ट जारी किया है। मंत्री ने कहा कि डिप्रेशन और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए पूरे राज्य में स्वास्थ्य अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य भर के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और इमरजेंसी सेवाओं को 24×7 सक्रिय कर दिया गया है।

See also  झारखंड में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, गुमला में पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को 2 साल की सजा, 21 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में आया कोर्ट का फैसला
झारखंड के किसी भी कोने में अगर कोई परेशानी हो, तो वह तुरंत मदद पहुंचाने के लिए तैयार हैं। हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी टीम चौकस है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार, यह डिप्रेशन अगले 36 घंटों में झारखंड से होकर उत्तर छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश तथा दक्षिण-पूर्वी उत्तरप्रदेश की ओर बढ़ेगा, जिससे इन क्षेत्रों में भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कहा कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, विशेषकर बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और बच्चे। किसी भी आपात स्थिति में 104 हेल्पलाइन या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

बीजेपी सांसद ढुलू महतो को बड़ी राहत, जानलेवा हमला मामले में कोर्ट ने किया बरी
झारखंड मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के चार जिलों में आरेंज अलर्ट और रांची समेत कई जिलों भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य में 31 तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now