नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले अब पत्रकारों को दिया तोहफा, पेंशन योजना की राशि में की गई बढ़ोतरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 26, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट ने बनाया रिकार्ड, 129 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के लोगों को एक से बढ़कर एक सौगात दे रहे है। 125 यूनिट बिजली माफ, महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण के बाद अब बिहार सरकार ने पत्रकारों के पेंशन योजना की राशि में बढ़ोतरी का फैसला किया है।

WhatsApp Image 2025 07 26 at 08.41.01 c3b008c0

बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव से पहले 55 DSP का हुआ ट्रांसफर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसको लेकर घोषणा करते हुए पोस्ट किया कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रू॰ की जगह 15 हजार रू॰ पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रू॰ की जगह 10 हजार रू॰ की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है। लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।

See also  हेमंत सरकार के मंत्री ने RJD और कांग्रेस को कहा धुर्त और धोखेबाज, बिहार विधानसभा चुनाव में JMM ने उम्मीदवार नहीं उतारे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now