बिहार में घूसखोर राजस्व कर्मी हुआ अरेस्ट, विजलेंस की टीम ने 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2025

बिहार में घूसखोर राजस्व कर्मी हुआ अरेस्ट, विजलेंस की टीम ने 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

पटनाः भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार में चलाये जा रहे अभियान के तहत विजलेंस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मी को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। नवादा जिले के सिरदला प्रखंड परिसर स्थित अंचल कार्यालय में शुक्रवार को पटना निगरानी विभाग की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सह राजस्व अधिकारी रणजीत कुमार उर्फ रणजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई। पूछताछ में कई और नामों का खुलासा हो सकता है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां से कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा जाएगा। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

बिहार में रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार हुई महिला DPO और डाटा ऑपरेटर, 2 लाख कैश बरामद 
निगरानी विभाग के अनुसंधानकर्ता डीएसपी आदित्य राज ने बताया कि परिवादी उमेश कुमार, ग्राम पंचायत चौकियां, ग्राम बनियाडीह ने 10 जुलाई को एक शिकायत पत्र दिया था। इसके सत्यापन के बाद निगरानी थाना में 24 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान पता चला कि राजस्व कर्मचारी रणजीत पासवान छह डिसमिल जमीन की दाखिल खारिज के लिए 50 हजार रुपये मांग रहा था। उसके बाद टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। आरोपी कर्मी को कैश लेते गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

See also  आईसक्रीम फैक्ट्री में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 7 को गिरफ्तार किया

चप्पल पर थूक रखकर चटवाया, बिहार में चोरी के आरोप में शख्स के साथ अमानवीय व्यवहार, देखे VIDEO
इसी के बाद शुक्रवार को सिरदला अंचल के राजस्व कर्मचारी को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्रवाई के लिए पटना निगरानी थाना उसे अपने साथ ले गई। टीम में इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद, राजीव कुमार सिपाही, हिमांशु कुमार सिपाही, शशिकांत कुमार अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बचपन से गुंडागर्दी करता था, लड़कियों को छेड़ता था- सम्राट चौधरी पर राबड़ी देवी का बड़ा हमला
इधर पीड़ित उमेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी रणजीत पासवान ने दाखिल खारिज के लिए परेशान करके रखा था। वह खुलकर 50 हजार घूस की मांग कर रहा था। कई बार सीओ और अन्य अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी काम नहीं कर रहा था। मजबूर होकर निगरानी विभाग में कंप्लेन करना पड़ा। अंचल कार्यालय में निगरानी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now