- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

JDU की कमान फिर Nitish Kumar के हाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय परिषद की मुहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 21, 2026

JDU की कमान फिर Nitish Kumar के हाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय परिषद की मुहर

पटनाः जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।इसके साथ ही, संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए उमेश कुशवाहा को बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखने की मंजूरी दी गई है।

jdu meeting 1782044759918
पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री मदन सहनी ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए इन फैसलों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिषद ने उमेश कुशवाहा के नाम को सहर्ष स्वीकृति दी है।सहनी ने यह भी साझा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर जनता के बीच अपनी नई ‘बिहार यात्रा’ पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की जमीनी हकीकत को परखना होगा।


संगठन को मजबूत करने का संकल्प: निशांत
बैठक में शामिल हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इस बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (उनके पिता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूरी टीम की जवाबदेही काफी बढ़ गई है।निशांत कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी जिम्मेदारी अब पहले से कहीं अधिक है। पिताजी नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, हम उन्हें लेकर सीधे जनता के पास जाएंगे।निशांत ने कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य पूरे बिहार में संगठन को नए सिरे से मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगे बढ़ना है।

See also  रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला करने वाले दोनों आरोपी अरेस्ट, लोहरदगा और मुरी में पुलिस ने की थी छापेमारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now