Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | निशिकांत दुबे की पत्नी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, देवघर मेडिकल कॉलेज के मामले में जांच पर रोक

निशिकांत दुबे की पत्नी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, देवघर मेडिकल कॉलेज के मामले में जांच पर रोक

Prashant Singh
July 24, 2025 8:13 PM
By
Prashant Singh
11 months ago
Share
निशिकांत दुबे की पत्नी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, देवघर मेडिकल कॉलेज के मामले में जांच पर रोक
SHARE

रांचीः गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने देवघर में फर्जी कागजात के आधार पर मेडिकल कॉलेज खोले जाने की कोशिश के मामले में दर्ज एफआईआर के बाद इस मामले की जांच पर रोक लगा दी है। परित्रान मेडिकल ट्रस्ट की ओर से जसीडीह थाने में बाबा बैद्यनाथ ट्रस्ट के चार लोगों के खिलाफ एफआईआई दर्ज कराया था कि फर्जी कागजात के आधार पर मेडिकल कॉलेज खोलने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी देवता कुमार पांडे को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था।

निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम पर केस, गलत कागजात के जरिये मेडिकल कॉलेज खोलने की थी तैयारी,बचाव में उतरे बाबूलाल मरांडी
निशिकांत दुबे की पत्नी को मिली राहत के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सत्यमेव जयते!
कल ही मैंने मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी को चेताया था कि सांसद श्री निशिकांत दुबे जी के परिवार पर राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई की जा रही है। आज माननीय झारखंड उच्च न्यायालय ने उस पर मुहर लगा दी है।उच्च न्यायालय ने सांसद निशिकांत दुबे जी की पत्नी के खिलाफ दर्ज केस की संपूर्ण जांच प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगा दी है। न्यायालय ने स्पष्ट माना कि प्रथम दृष्टया यह कोई आपराधिक मामला नहीं बनता। मुख्यमंत्री जी आपके अधिकारियों की कार्यशैली पर यह गंभीर सवाल है।राजनीतिक लड़ाई राजनीतिक मैदान में लड़ें, परिवारों को और झूठे मुकदमों को इसका हथियार न बनाएं। ऐसे अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई करें जो आपकी सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं।

See also  "रामगढ़ में मुखिया आज बिहारी बनता है" झारखंड को जम्मू कश्मीर और मणीपुर बनाएंगे, डेमोग्राफी पर शिल्पी नेहा तिर्की के बयान पर बवाल

देखिये क्या है मामला
परित्रान मेडिकल ट्रस्ट, देवघर के सेकेट्री शिवदत्त शर्मा द्वारा दर्ज कराये गए एफआईआर के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम, विमल कुमार अग्रवाल, देवता कुमार पांडेय और पुनीत कुमार अग्रवाल की मुश्किलें और बढ़ गई है। 14 जुलाई को सीआईडी ने बोकारो में वन भूमि की फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री मामले में राजबीर कंस्ट्रक्शन के पुनीत अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। देवता पांडेय को बुधवार को गिरफ्तार किया जा चुका है, अब अनामिका गौतम और विमल कुमार अग्रवाल पर खतरा मंडरा रहा है।

हेमंत कैबिनेट में 21 एजेंडों पर लगी मुहर, पुलिस, कक्षपाल, सिपाही, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला
शिवदत्त शर्मा ने जसीडीह थाने में जो मामला दर्ज कराया है उसके अनुसार, अनामिका गौतम की अध्यक्षता वाले बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट ने जानबूझकर परित्राण मेडिकल कॉलेज ट्रस्ट के नाम से जारी सर्टिफिकेट का दुरूपयोग कर 150 एमबीबीएस की सीटों वाले मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति प्राप्त करने का प्रयास किया गया। उन्होने थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है उसके अनुसार, ये सर्टिफिकेट नीलाम की गई संपत्ति का हिस्सा हिस्सा नहीं था और न ही परित्राण मेडिकल ट्रस्ट से इसको लेकर कोई वैद्यानिक अनुमति ली गई। धोखाधड़ी के आधार पर नेशनल मेडिकल काउंसिल एक्ट-2019 के प्रावधानों का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रयास किया गया।
चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 467, 468, 471, 474 सहपठित धारा 120बी और 34 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 316, 318, 338, 340, 3339 सहपठित धारा 61 एक और 4 पांच के अंतर्गत केस दर्ज कराया गया है।

See also  कल्पना को CM के रूप में नहीं करूंगी स्वीकार, हेमंत मेरी बेटी को आशीर्वाद देकर बनाएं मुख्यमंत्री-सीता सोरेन

तेजस्वी ने नीतीश सरकार को कह दिया ‘खटारा’, विधानसभा में हुआ खूब हंगामा, बोले-CM हो गए है ‘हाईजैक’
देवघर जिले के अंतर्गत आने वाले 26.5 एकड़ जमीन जो परित्राण ट्रस्ट से नीलामी की जरिये बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी की अध्यक्षता वाले बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट से 2023 में ले ली गई थीं। 60.10 करोड़ में नीलामी के जरिये जीते गए इस जमीन को लेकर पर पहले से विवाद चला आ रहा था। इस जमीन को धोखाधड़ी से लिये जाने को लेकर भी 28 मार्च 2024 को जसीडीह थाने में मामला दर्ज कराया जा चुका है। जिसमें निशिकांत दुबे उनकी पत्नी अनामिका गौतम सहित अन्य पर 150 करोड़ से ज्यादा कीमत वाली जमीन को 60 करोड़ में फर्जी तरीके से हड़पने का आरोप लगाया गया था।

साहिबगंज में ACB की बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
शिवदत्त शर्मा ने बताया था कि 2009 में उन्होने परित्रान ट्रस्ट की जमीन पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए 93 करोड़ का कर्जा लिया था। उन्होने बताया कि जैसे ही उन्होने कर्जा लिया वैसा ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने नीतियों में बदलाव कर दिया, इसकी वजह से कॉलेज को एमसीआई से मान्यता नहीं मिली। जब मान्यता नहीं मिली तो छात्रों ने दाखिला नहीं लिया और जब दाखिला नहीं हो सकता तो कर्जा चुकाने के लिए ट्रस्ट के पास पैसे नहीं आये, पैसे नहीं आने की वजह से कॉलेज शुरू नहीं हो सका। मेडिकल की पढ़ाई शुरू नहीं होने की वजह से ट्रस्ट कर्जा नहीं चुका पाया इसके बाद बैंक ने ट्रस्ट को डिफाल्टर घोषित कर दिया। इसके बाद लोन अकाउंट को एनपीए कर दिया गया। इसके बाद धोखे से निशिकांत दुबे की पत्नी की अध्यक्षता वाले बाबा बैद्यनाथ मेडिकल कॉलेज ट्रस्ट से जमीन बैंकों पर दवाब बनाकर नीलामी के जरिये गलत तरीके से हड़पने का काम किया। शिवदत्त शर्मा ने आरोप लगाया है कि जमीन लेने के बाद अब फर्जी तरीके से उस जमीन पर मेडिकल कॉलेज खोलने की कोशिश हो रही है जिसको लेकर उन्होने 22 जुलाई को पत्र भी लिखा है।

See also  अजय लुचान को ED रांची जोन का संयुक्त निदेशक नियुक्ति किया गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हेमंत कैबिनेट में 21 एजेंडों पर लगी मुहर, पुलिस, कक्षपाल, सिपाही, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही नियुक्त परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला हेमंत कैबिनेट में 21 एजेंडों पर लगी मुहर, पुलिस, कक्षपाल, सिपाही, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला
Next Article साइबर फ्रॉड मामले में मगही सिंगर ममत गिरफ्तार, ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर देती थी झांसा साइबर फ्रॉड मामले में मगही सिंगर ममता गिरफ्तार, ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर देती थी झांसा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

3 hours ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

8 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

8 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

8 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?