बिहार में कबाड़ी कोरोबारी की हत्या के बाद उग्र हुई भीड़, आरोपी के घर पर बोला हमला, गाड़ियों में लगा दी आग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 24, 2025

बिहार में कबाड़ी कोरोबारी की हत्या के बाद उग्र हुई भीड़, आरोपी के घर पर बोला हमला, गाड़ियों में लगा दी आग

डेस्कः बिहार में कबाड़ी कारोबारी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मो. गुलाब की हत्या के बाद भीड़ एकदम उग्र हो गई एनएच पर शव को रखकर जमकर बवाल काटा। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रही भीड़ ने आरोपी के घर हमला बोला और आरोपी के घर के बाहर खड़े गाड़ियों में आग लगा दी। बुधवार रात हुए इस बवाल को शांत करने के लिए जिले के आलाअधिकारियों को मौके पर आना पड़ा। सीनियर अफसरों के आश्वासन के बाद भीड़ शांत हुई।

निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम सहित 4 पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का केस, गलत कागजात के जरिये मेडिकल कॉलेज खोलने की थी तैयारी
दरअसल,सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया चौक के पास बुधवार की देर शाम करीब 8 बजे कबाड़ दुकानदार मो. गुलाब (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मो. गुलाब अपनी दुकान बंद करके बाहर बैठे थे। अपराधियों ने सिर, गर्दन और सीने में कुल तीन गोली मारी और फरार हो गए। सदर थाने की पुलिस पहुंची और मो. गुलाब को आनन-फानन में बैरिया स्थित एक अस्पताल ले गए लेकिन वहरं मृत बता दिया गया।

See also  नीतीश कैबिनेट में नए विभागों का बंटवारा,CM के पास सिविल एविएशन, टाइगर को युवा रोजगार विभाग

बिहार विधानसभा चुनाव का विपक्ष कर सकता है बहिष्कार, SIR से नाराज तेजस्वी यादव का बड़ा बयान
घटना के बाद सैकड़ों लोग मझौलिया चौक पर जमा हुए। शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू किया। आरोपी पंसस तुफल अहमद के घर के बाद पहुंचकर भीड़ ने दो कार और दो बाइक को फूंक दिया। सूचना मिलने पर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, नगर ASP-1 सुरेश कुमार, DSP-2 विनिता सिन्हा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में खुद एसएसपी भी घटनास्थल पर आए।

हाजीपुर में दर्दनाक सड़क सड़क हादसा, ट्रक-कंटेनर में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, तीन जिंदा लोग जिंदा जले
पुलिस ने भीड़ को मनाने का पूरा प्रयास किया लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार किया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद सदर थाने जाकर आवेदन दिया था लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। आरोपी तुफैल अहमद सदर थाना आता-जाता रहता है। उससे बेहतर संबंध होन के कारण ही पुलिस ने उसपर कार्रवाई नहीं की। देर रात एसएसपी सुशील कुमार भी मौके पर पहुंचे।आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो बवाल शांत हुआ। SSP सुशील कुमार ने कहा कि कबाड़ दुकानदार की गोली मारकर हत्या हुई है।प्रारंभिक जांच में परिजन ने बच्चों के विवाद में हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की गिरफ्तारी जल्द होगी।

See also  PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को रिम्स में किया गया शिफ्ट, होगा हाथ का इलाज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now