गिरिडीहः जिला के देवरी से एक सनसनी मामला सामने आया है । जहां एक घर से संदिग्धपरिस्थिति में युवक का शव पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई । यह घटना जिले के देवरी थाना इलाके के पुरनाबथान (चतरो) गांव की है ,घटना कि जानकारी लोगों ने देवरी थाना पुलिस को दी ,सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए अस्पताल भेज दिया गया और मामले कि छानबीन में जुट गई है ।
शव को नहीं मिला एंबुलेंस, 10 किमी घाट पर लेकर घर पहुंचे परिजन, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मकडीहा गांव निवासी वार्ड सदस्य मकबूल अंसारी का बेटा सोहेल अंसारी उर्फ साहिल अंसारी 30 वर्षीय के रूप में की गई है। जिसके बाद देवरी थाना अवर निरिक्षक गणेश कुमार यादव और सहायक अवर निरिक्षक बुद्धदेव उरांव दल – बल घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए अस्पताल भेज दिया गाया और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस पदाधिकारी ने न सिर्फ घर के सदस्यों से पूछताछ कि बल्कि आस पास के लोगें से पूछताछ की गई।
यौन उत्पीड़न का आरोपी बीजेपी सांसद का बेटा बना कानून अधिकारी, अभी जमानत पर है बाहर
वहीं मृतक के पिता मकबूल अंसारी ने हत्या का आरोप लगते हुए कहा कि मेरे बेटे सोहेल का जिस युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था उसी के घर से शव बरामद हुआ है । इस मामले में पंचायत भी हो चुकी है। जिसपर उन्होंने अपने बेटे कि हत्या पर पुलिस से इंसाफ मांगी है।
पुलिस लाइन में ट्रेनिंग लेने पहुंचा फर्जी सिपाही, ऐसे हुआ मामले का खुलासा, किया गया अरेस्ट
इधर, देवरी थाना से अवर निरीक्षक गणेश कुमार यादव ने कहा कि युवक का शव घर में संदेहास्पद स्थिति में मिला है। पूरे मामले की जांच चल रही है। पुलिस के वरीय अधिकारी को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के पीछे की वजह का खुलासा होगा। मृतक के परिजनों का आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
इस घटना कि जानकारी मिलने पर खोरीमहुआ SDPO राजेंद्र प्रसाद घटनास्थल पहुंचे और मामले को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की । जिस पर उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टि यह प्रतीत होता है कि युवक कि हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या का स्वरूप देने का प्रयास किया गया है । आगे उन्होंने कहा कि मामले कि छानबीन चल रही है । जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा और जो भी दोषी होंगे उनकी गिरफ्तारी होगी।



