पुलिस लाइन में ट्रेनिंग लेने पहुंचा फर्जी सिपाही, ऐसे हुआ मामले का खुलासा, किया गया अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 23, 2025

पुलिस लाइन में ट्रेनिंग लेने पहुंचा फर्जी सिपाही, ऐसे हुआ मामले का खुलासा, किया गया अरेस्ट

डेस्कः बिहार के सिवान से फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। सिवान पुलिस लाइन परिसर में भोजपुर जिला से ट्रेनिंग के लिए आये प्रशिक्षु सिपाहियों में शामिल एक फर्जी सिपाही को अरेस्ट किया गया है। शुरूआती जांच और पूछताछ के बाद उसे मुफस्सिल थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

झगड़े के दौरान पति की जीभ दांतों से काटकर निगल गई पत्नी, बिहार में आया हैरान करने वाला मामला
पुलिस जांच के बाद प्राथमिकी कर उसे जेल भेजने की तैयारी में जुट गई थी। गिरफ्तार फर्जी सिपाही सारण जिले के गढ़खा थाना क्षेत्र के शिवरहीया निवासी जगत नारायण सिंह का पुत्र नीरज कुमार सिंह है।इस मामले में सार्जेट अंकित शर्मा ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। इधर इस मामले के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस महकमे में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

बिहार में सरपंच की गोली मारकर हत्या, ड्राइवर से विवाद के बाद हुई फायरिंग
मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि भोजपुर जिला से प्रशिक्षण हेतु आवंटित 266 नवनियुक्त सिपाहियों में से 256 प्रशिक्षु पुलिस लाइन सिवान में योगदान दिनांक 21 जुलाई को किये थे।इसके बाद 22 जुलाई के पीटी मार्का पर प्रशिक्षुओ की संख्या 257 होने पर जांच शुरू की गई। ट्रेनिंग हवलदार द्वारा सत्यापित करने पर नीरज कुमार जिनका ब्रास नंबर 1916 नामक दो प्रशिक्षु उपस्थित मिले।जांच के लिए भोजपुर जिला के पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) से बात करने पर बताया गया कि औरंगाबाद जिला के हसपुरा थाना क्षेत्र के सिहाड़ी निवासी उमेश पासवान का पुत्र नीरज कुमार जो सही प्रशिक्षु है।

See also  गोपालगंज के मॉडल अस्पताल में घंटों कटी रही बिजली, मोबाइल का टॉर्च जलाकर डॉक्टरों ने किया इलाज-VIDEO

SIR के विरोध में नीतीश कुमार के सांसद, कहा-चुनाव आयोग ने जबदस्ती थोप दिया
वहीं, दूसरे व्यक्ति जिसका नाम सारण जिले के गढ़खा थाना क्षेत्र के शिवरहीया निवासी जगत नारायण सिंह का पुत्र नीरज कुमार सिंह फर्जी तरीके से पुलिस का वर्दी पहन कर पीटी मार्का पर उपस्थित हुआ।इसके पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रशिक्षण केंद्र सिवान में घुस आये फर्जी व्यक्ति नीरज कुमार सिंह को मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारी को उचित कानूनी कार्रवाई करने हेतु सुपुर्द किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now