यौन उत्पीड़न का आरोपी बीजेपी सांसद का बेटा बना कानून अधिकारी, अभी जमानत पर है बाहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 23, 2025

यौन उत्पीड़न का आरोपी बीजेपी सांसद का बेटा बना कानून अधिकारी, अभी जमानत पर है बाहर

डेस्कः हरियाणा की बीजेपी सरकार ने एक ऐसे शख्स को लॉ ऑफिसर बना दिया है जिस पर एक लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप है। यह शख्स इन दिनों जमानत पर है।यौन उत्पीड़न केस के आरोपी विकास बराला को हरियाणा का AAG यानी असिस्टेंट एडवोकेट जनरल बनाया गया है। विकास भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे हैं। उनपर साल 2017 में एक IAS अधिकारी की बेटी का पीछा करने और अपहरण करने की कोशिश के आरोप हैं, जिनके चलते वह जेल भी जा चुके हैं और जमानत पर बाहर हैं। फिलहाल, यह मामला चंडीगढ़ की अदालत में लंबित है।

बिहार की SDPO करती थीं मनमाना व्यवहार, अनुशासनहीनता की दोषी करार, 15 दिन में देना होगा जवाब
18 जुलाई को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, विकास का नाम 97 नई नियुक्तियों में शामिल है। केस के समय वह कानून का छात्र था और दिसंबर 2017 में हाईकोर्ट ने उसे कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में होने वाली परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी थी।

See also  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रांची की खराब सड़क को लेकर जताई चिंता, कहा-मंत्री जी, बहुत गड्ढे हैं, ठीक करा दें

SIR पर चुनाव आयोग की ओर से बड़ा अपडेट, बिहार में वोटर लिस्ट से हटाएं जाएंगे 51 लाख मतदाताओं का नाम
क्या था मामला
5 अगस्त 2017 को विकास और उसके दोस्त आशीष कुमार के खिलाफ IPC की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। साथ ही उसपर नशे की हालत में वाहन चलाने के भी आरोप थे। तब हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी वीएस कुंडू की बेटी वर्णिका कुंडू ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप गाए थे कि विकास और आशीष ने चंडीगढ़ में देर रात उनका पीछा किया और जबरन उनकी गाड़ी में घुस आए।
वर्णिका की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई और विकास और आशीष को 9 अगस्त 2017 में गिरफ्तार किया गया। जनवरी 2018 में जमानत मिलने तक विकास चंडीगढ़ की मॉडल जेल में रहा। खास बात है कि इस केस की सुनवाई अब भी जारी है और अगली तारीख 2 अगस्त 2025 तय की गई है। कथित वारदात के समय विकास के पिता सुभाष बराला हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष थे।

See also  नीतीश के दिल में क्या है ? बिहार के मुख्यमंत्री ने झारखंड का दौरा किया स्थगित, बिहार से बाहर अभी नहीं होगा कोई कार्यक्रम

लोहरदगा में नेपाल और बांग्लादेश के लोगों का बन रहा जन्म प्रमाण पत्र ? पंचायत के मुखिया ने खोली पोल
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में वीएस कुंडू बताते हैं, ‘इसपर मेरा या मेरी बेटी का टिप्पणी करना नहीं बनता। यह सरकार को देखना है कि किस तरह के लोगों की नियुक्ति की जा रही है और किसकी नहीं। केस अब भी चल रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने न्यायपालिका में पूरे भरोसे के साथ शुरुआत की थी, लेकिन 7 साल हो गए हैं और बचाव पक्ष की गवाही शुरू नहीं हुई है।’
दोनों के पिता
एक ओर जहां कुंडू दिसंबर 2022 में रिटायर हो गए हैं और उन्हें राज्य के राजस्व आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सुभाष बराला 2014 से 2020 तक हरियाणा भाजपा के प्रमुख रहे। साल 2019 में उन्हें तोहाना सीट से हार का सामना करना पड़ा था। बाद में उन्हें हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज का अध्यक्ष बनाया गया। फरवरी 2024 में वह हरियाणा से ही राज्यसभा पहुंचे।

See also  झारखंड के 58 हजार पारा शिक्षकों को झटका, अटक गया बढ़ा हुआ मानदेय!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now