भैरव सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में लोहरदगा में प्रदर्शन,जय श्रीराम समिति ने जताया विरोध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2025

भैरव सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में लोहरदगा में प्रदर्शन,जय श्रीराम समिति ने जताया विरोध

लोहरदगा : समाजसेवी संस्था जय श्रीराम समिति के नेतृत्व में लोहरदगा शहरी क्षेत्र में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। भैरव सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में लोहरदगा में समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से विरोध दर्ज किया। समिति के सदस्यों ने इसे लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कार्रवाई बताया। कहा कि झारखंड सरकार राजनीतिक प्रतिशोध में अंधी हो चुकी है। भैरव सिंह को एक झूठे केस में फंसाकर गिरफ्तार किया गया, जबकि उनकी कहीं कोई उपस्थिति नहीं थी। सवाल उठाया गया कि क्या राज्य सरकार को भैरव सिंह की लोकप्रियता से भय लगने लगी है। क्या ये गिरफ्तारी हिंदू समाज के हक में आवाज उठाने की सजा है।

WhatsApp Image 2025 07 22 at 21.17.08 c8febeca

रांची का अशोका होटल झारखंड सरकार को होगा हस्तांतरित, सुदीव्य सोनू और केंद्रीय पर्यटन मंत्री की मुलाकात में बनी सैद्धांतिक सहमति

समिति ने आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई राज्य सरकार और रांची प्रशासन के इशारे पर की गई है। यह उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो हिंदू समाज के हितों की बात करते हैं, लव जिहाद, मंतातरण और जमीन कब्जे के खिलाफ आवाज उठाते हैं। जय श्रीराम समिति ने बिना शर्त रिहाई की मांग करते हुए स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही भैरव सिंह को रिहा नहीं किया गया, तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप साहू, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल उरांव, दया सिंह, जिला संगठन महामंत्री रामकुमार साहू, ओम महतो, कुडू प्रखंड अध्यक्ष दीपक पासवान, अवधेश मिश्रा, आनंद यादव, बादल नाथ शाहदेव, नीरज कुमार, रामवृक्ष महतो, अजय साहू, कृष्णा मोदी, उदय महतो, गणेश साहू, दीपक शर्मा आदि शामिल थे।

See also  मनरेगा की 9 योजनाओं में अवैध निकासी के मामले में 7 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now