देवघर में तेज रफ्तार स्कूल बस ने मचाया कोहराम, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

देवघर में तेज रफ्तार स्कूल बस ने मचाया कोहराम, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

देवघरः शहर के बाजला चौक पर एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने कहर बरपाया। बंपास टाउन की ओर जा रही बस ने स्कूटी सवार आलोक कुमार सिंह (करनीबाग निवासी) और उनके बेटे को रौंद दिया, साथ ही एक टोटो को भी टक्कर मारी। हादसे में आलोक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है।

सारंडा से माओवादी खत्म लेकिन लैंड माइन बन रहे हैं ग्रामीणों के लिए खतरा, जंगल में पत्ता चुनने गए शख्स का पैर उड़ा
इसी दौरान, सामने से आ रही एक कार ने बचने के लिए गली में मोड़ लिया, लेकिन बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने कार को भी टक्कर मार दी। बस में सवार 31-32 बच्चों की जान उस कार चालक की सूझबूझ से बच गई, वरना बस के पलटने से बड़ा हादसा हो सकता था। बस ने जिस कार को टक्कर मारी उसके चालक ने बताया कि बस तेज रफ्तार में आ रही थी। मैने देखा कि बस बहुत स्पीड में आ रही थी, पहले उसने स्कूटी को टक्कर मारा, फिर टोटो को टक्कर मारा उसके बाद मेरी कार में आकर टक्कर मार दी। बस को ड्राइवर की जगह उसका खलासी चला रहा था जो नाबालिग था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now