पटना में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा BPSC का टीचर,लोगों ने करा दी गई मंदिर में शादी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 20, 2025

पटना में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा BPSC का टीचर,लोगों ने करा दी गई मंदिर में शादी

पटनाः राजधानी पटना में एक शादी की चर्चा खूब सुर्खियां बटोर रही है। पटना के बाढ़ अनुमंडल में गर्लफ्रेंड से मिलने आये बीपीएससी टीचर की लोगों ने मंदिर में शादी करा दी। बताया जा रहा है कि लखीसराय जिले के मनोहरपुर गांव निवासी और बीपीएससी शिक्षक प्रवीण कुमार का लखीसराय की रहने वाली सुषमा कुमारी से बीते एक साल लव अफेयर चल रहा था। शनिवार को प्रवीण अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर ही दोनों का विवाह कराने का फैसला कर लिया।

चंदन मिश्रा मर्डर केस को लेकर मीडिया पर भड़के पटना SSP, कहा-शूटरों को पहले पकड़ लेते लेकिन कुछ खबर…
जिसके बाद बाढ़ के बाबा अलखनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी गई। इस दौरान लड़की के परिजन और गांववाले मौजूद रहे। इस मौके पर शिक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि वो हमेशा से दहेज के खिलाफ रहे हैं। घर बनाने के बाद शादी करना चाहते थे। लेकिन जब वो प्रेमिका से मिलने पहुंचे तो लड़की के परिवारवालों ने उनकी सहमति से शादी करा दी।

See also  ट्रंप ने भारत को दी धमकी ! BRICS में डॉलर के बिना हुआ ट्रेड तो लगेगा 10 % एक्स्ट्रा टैरिफ

उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश कुमार की सलाह, निशांत को दें JDU की कमान, आप सरकार चलाएं
वहीं इस शादी से दुल्हन सुषमा कुमारी भी काफी खुश है। उसने कहा कि परिजनों ने सही फैसला लिया और विवाह करा दिया। इस मौके पर मंदिर में मौजूद लोगों ने दूल्हा-दुहन को आशीर्वाद दिया। इस शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। बिना दहेज वाली शादी की लोग सराहना भी कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now