- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सम्राट कैबिनेट का विस्तार:नीतीश कुमार के बेटे निशांत बनें मिनिस्टर, 32 नए मंत्री, 4 महिलाओं को मिली जगह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2026

सम्राट कैबिनेट का विस्तार:नीतीश कुमार के बेटे निशांत बनें मिनिस्टर, 32 नए मंत्री, 4 महिलाओं को मिली जगह

पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट का गुरुवार को विस्तार हुआ। एनडीए के कुल 32 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी पहली बार मंत्री बने है। भाजपा के 15, जदयू के 13, एलजेपीआर के 2, हम का 1, आरएलएम का 1 को जोड़कर आज कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली है।

639137541656849154

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आदि भी शामिल हुए।
देखिये कौन-कौन बने मंत्री
श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जयसवाल, निशांत कुमार और लेशी सिंह ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।इसके बाद राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह (टाइगर) और अशोक चौधरी ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।पहली बार मंत्री बनने वालों में निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, स्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम और रामचंद्र प्रसाद शामिल हैं।लखेंद्र कुमार, अरुण शंकर, शीला कुमार और केदार प्रसाद गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। बुलो मंडल, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली है।

See also  जयराम महतो का अटपटा बयान, 'विस्थापित चार बच्चे पैदा करें, एक को विद्रोही बनाएं'

 

BJP से मंत्री

राम कृपाल यादव
केदार गुप्ता
नीतीश मिश्रा
मिथलेश तिवारी
रमा निषाद
विजय कुमार सिन्हा
दिलीप जायसवाल
प्रमोद चंद्रवंशी
लखेन्द्र पासवान
संजय टाइगर
इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
नंद किशोर राम
रामचंद्र प्रसाद
अरुण शंकर प्रसाद
श्रेयसी सिंह

JDU

निशांत कुमार
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
मदन सहनी
सुनील कुमार
जमा खान
भगवान सिंह कुशवाहा
शीला कुमारी
दामोदर राउत
बुलो मंडल
रत्नेश सदा

LJP(R)

संजय पासवान
संजय सिंह

हम

संतोष मांझी

आरएलएम-

दीपक प्रकाश

निशांत कुमार के मंत्री बनने पर रोहिणी आचार्य का रिएक्शन

सम्राट सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पोस्ट के जरिए निशांत कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "बिना चुनाव लड़े चोर दरवाजे से मंत्रिमंडल में शार्टकट इंट्री पाने के लिए भाई निशांत को बधाई।  शुभकामनाएं और इंट्री दिलाने के लिए असलियत में अनैतिकता के शिखर पुरुष, मगर 'स्वयंभू नैतिक पुरुष' चाचा जी (नीतीश कुमार) को भी ढेरों बधाई। 2005 से पहले ई सब भी नहीं होता था चाचा रंगबदलू जी।"

सम्राट सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर विपक्षी दल RJD ने तंज कसा है। एक्स पोस्ट के जरिए RJD ने लिखा है, "कामचोर और नाकारी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूरे पटना शहर को बंद कर दिया गया है! जो 5 साल देश के सबसे गरीब राज्य की जनता को चूसकर अपना घर भरेंगे, वो सभी नाकारे भ्रष्ट "महाराज" शपथ ले रहे हैं और बेचारी "प्रजा", जिसे बताया जाता है कि यह राजतंत्र नहीं उनका लोकतंत्र है, वह सड़कों पर धीरे धीरे रेंग रही है, महाराज के अहंकार को झेल रही है! 5 साल की सुनिश्चित अनदेखी के लिए खुद को तैयार कर रही है!"

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now