डेस्कः झारखंड के सरायकेला स्थित आदित्यपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। आदित्यपुर के सतबहनी धीराजगंज में पत्नी ने अवैध संबंध के शक में पति की गला रेतकर और जलाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह बच्चों के साथ फरार हो गई। मृतक की पहचान राजेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है, जो गिरिडीह का रहने वाला था। वह कोलाबीरा स्थित डीडी स्टील का लैब टेक्नीशियन था। राजेश ने सोमवार से ही पत्नी के साथ रहना शुरू किया था। इससे पहले वह अकेले रहता था।
रांची में शर्मनाक घटनाः बदमाशों से बुजुर्ग को पीटा और फिर थूक कर चटवाया
जानकारी के अनुसार, राजेश अपने दोस्तों के साथ पहले समृद्धि अपार्टमेंट में रहता था। सोमवार को उसकी पत्नी और उसके तीन छोटे बच्चे आदित्यपुर पहुंचे। पत्नी ने उसे साथ रखने का दबाव बनाया। इसके बाद राजेश ने गोरांगो मुखी नामक व्यक्ति से किराये पर मकान लिया। आसपास के लोगों की मानें तो राजेश से प्रतिदिन उसकी पत्नी झगड़ा करती थी। इस बीच गुरुवार को कोई व्यक्ति उसके घर आया।
रांची में बीच सड़क ठाठ से कुर्सी लगाकर बनाया रील, पुलिस ने पकड़ा तो निकल गई हेकड़ी, थाने के अंदर गिरगिराने लगा, देखिये VIDEO
पड़ोस की दुकानदार की मानें तो राजेश उसके यहां पनीर खरीदने आया था। उसने बताया था कि उसका साला आया है। संभवत: उसी रात उस अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर उसकी पत्नी ने राजेश कुमार चौधरी की हत्या कर दी। हत्या के बाद अपने बच्चों को लेकर उस अज्ञात व्यक्ति के साथ फरार हो गई। पुलिस भी हत्या के पीछे उसकी पत्नी का हाथ होने की बात कह रही है, क्योंकि हत्या के बाद दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया गया था। शनिवार को दुर्गंध आने के बाद घटना का पता चला।
चंदन मिश्रा शूटआउट के शूटर तौसीफ को लेकर नया खुलासाः बादशाह के साथ किंग्स ऑफ पटना कहता है फुल-टाइम किलर
ससुराल में किया था झगड़ा मृतक का भाई रायपुर में रहता है। उसके अनुसार राजेश की पत्नी कुछ दिन पहले ही गिरिडीह स्थित घर गई थी और वहां झगड़ा करते हुए कहा था कि राजेश के साथ अब नहीं रहेगी। उसका आचरण ठीक नहीं है। ससुराल से अपने बच्चों को लेकर आदित्यपुर पहुंच गई थी।
झारखंड में उत्पाद आयुक्त ने कर्मी को शराब लेने भेजा, उससे भी वसूले ज्यादा पैसे, अधिक दाम पर शराब बेचते 7 गिरफ्तार
कमरे से बदबू आने के बाद पुलिस को दी गई जानकारी
गिरिडीह के राजेश कुमार चौधरी सोमवार को ही अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गोरांगो मुखी के घर किराए पर रहने आया था। शनिवार सुबह कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि राजेश कुमार चौधरी का शव खून से लथपथ पड़ा है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया और आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की दल-बल के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए। पूर्व वार्ड पार्षद अभिजीत महतो ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कुछ दिन पहले ही यहां रहने आया था। घटना के बाद से उसकी पत्नी और बच्चे गायब हैं। पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है।एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि प्रथम दृष्टया संदेह पत्नी पर ही है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जल्द खुलासा किया जाएगा।


