रांची में बीच सड़क ठाठ से कुर्सी लगाकर बनाया रील, पुलिस ने पकड़ा तो निकल गई हेकड़ी, थाने के अंदर गिरगिराने लगा, देखिये VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 20, 2025

रांची में बीच सड़क ठाठ से कुर्सी लगाकर बनाया रील, पुलिस ने पकड़ा तो निकल गई हेकड़ी, थाने के अंदर गिरगिराने लगा, देखिये VIDEO

रांचीः राजधानी रांची में सड़क और फ्लाइओवर पर रील बनाने का युवाओं को चस्का लगा हुआ है। रील बनाने के चक्कर में ये यातायात नियम को ताक पर रख देते है। ऐसा ही एक वीडियो रांची के इकरा मस्जिद के पास की सड़क का वायरल हुआ। रांची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और थाने लेकर चली गई।

झारखंड में उत्पाद आयुक्त ने कर्मी को शराब लेने भेजा, उससे भी वसूले ज्यादा पैसे, अधिक दाम पर शराब बेचते 7 गिरफ्तार
गिरफ्तार युवक रिंकू भाई उर्फ शौकिया गुंडा जो बीच सड़क ठाठ से कुर्सी पर रील बना रहा था। थाने जाते ही उसकी सारी हेकड़ी निकल गई। थाने के अंदर जमीन पर बैठकर वो गिड़गिड़ाने लगा और रांची पुलिस जिंदाबाद-झारखंड पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। उसने कहा कि लड़कों के कहने पर उसने रील बनाया। सड़क पर इस तरह का रील बनाना सही नहीं है, कोई अगर ऐसा करना चाहते है तो नहीं करें, नहीं तो जो मेरे साथ हुआ है वहीं उनके साथ भी होगा।

See also  मंत्री इरफान अंसारी ने DGP के सामने कह दिया साफ-साफ, 'ड्रग्स कहां मिलता हैं बच्चों को पता है लेकिन पुलिस को नहीं'

चंदन मिश्रा हत्याकांडः शूटर तौसीफ समेत महिला हुई अरेस्ट, 3 मददगार को STF ने पटना-बक्सर से दबोचा
युवक ने बीते दिनों रांची के व्यस्त मेन रोड में इकरा मस्जिद के पास बीच सड़क पर कुर्सी लगकर ठाठ से रील बनाया था। इस दौरान युवक के पीछे से कई गाड़ियां पार हो रही थी। खुद की और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डाल कर बनाया गया यह वीडियो जब लोगों ने देखा, तो रांची पुलिस को टैग करते हुए इस पर कार्रवाई करने की बात कही थी।

देवघर में पुरोहित को अपराधियों ने मारी गोली, पैर से निकाली गई गोली
हिंदपीढ़ी थाना पुलिस ने इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए कल शनिवार को रिंकू को हिरासत में ले लिया। युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने एक वीडियो बनाया, जिसमें युवक अपनी गलती के लिए माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही रांची पुलिस और झारखंड पुलिस के नारे भी लगा रहा है। युवक दोबारा कभी ऐसी गलती नहीं दोहराने की भी बात कहता है।

See also  फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में हलचल बढ़ीः स्पीकर और RJD विधायक पहुंचे विधानसभा, JDU ने लगाया विधायक खरीदने का आरोप

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now