होली और लोकसभा चुनाव से पहले एक्शन में SP रिष्मा रमेशन, देर रात चेक पोस्ट पर चलाया चेकिंग अभियान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 24, 2024

पलामू : होली से पहले एसपी रिष्मा रमेशन शनिवार देर रात खुद सड़क पर उतरी और चेकिंग अभियान चलाया। दंगवार और देवरी अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर कई वाहनों की चेकिंग की। होली और लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी ने चेक पोस्ट से गुजरने वाले कार, ऑटो, बाइक से लेकर बड़े वाहनों की चेकिंग की।

rishma rameshan
केरल कैडर की रिष्मा रमेशन अपने एक्शन को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। पलामू में भी एसपी अपने उसी अंदाज में नजर आई। धनबाद ग्रामीण एसपी के रूप में भी रिष्मा रमेशन के काम की खूब सराहना हुई थी। रिष्मा रमश्ेन के पति अंजनी अंजन भी आईएएस अधिकारी है। अंजनी अंजन पटना के रहने वाले है। दक्षिण भारत की रहने के बावजूद रिष्मा रमेशन छठ महापर्व में जरूर शामिल होतीइ है।

sp palamu

See also  बीजेपी के पूर्व सांसद कांग्रेस में होंगे शामिल, रांची लोकसभा क्षेत्र से हो सकते है उम्मीदवार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now