बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच 40 DSP का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2025

झारखंड में जल संसाधन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, जारी की गई अधिसूचना

पटनाः बिहार की कानून व्यवस्था बीते कुछ दिनों से सवालों के घेरे रही है। खासतौर से राजधानी पटना में एक के बाद एक हत्या की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस बीच गृह विभाग ने शुक्रवार को बिहार पुलिस सेवा के 40 डीएसपी का तबादला किया है। जिनमें ज्यादातर पुलिस पदाधिकारी अनुमंडलों में SDPO बनाये गये हैं। पटना के नए 7 डीएसपी मिले हैं। जिसमें नगर पुलिस में 2, विधि व्यवस्था 2, सदर 2 , फतुहा 2, पटना सिटी 1 और पालीगंज 2 में नए डीएसपी की तैनाती की गई है।

a 1

नालंदा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती
पटना नगर के एसडीपीओ- 2 कामाख्या नारायण सिंह, पटना विधि व्यवस्था एसडीपीओ- 2 कुमार ऋषिराज और पटना सदर एसडीपीओ- 3 रंजन कुमार को बनाया गया है।

b 1

पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा को गोली मारने के बाद जश्न मनाने पिस्टल लहराते निकले शूटर, तौसीफ बादशाह ने बना था मर्डर का प्लान
इसके अलावा सुपौल, छपरा, पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, बक्सर, मधुबनी, जहानाबाद समेत कई जिलों के डीएसपी बदले गए हैं। राज कुमार शाह को सुपौल से सहरसा भेजा गया है। राज किशोर सिंह, जो पहले छपरा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 थे। अब पटना सिटी (पूर्वी) की कमान संभालेंगे।

See also  पाकिस्‍तानियों को भारत छोड़ने का अंतिम दिन आज, 3 दिन में 294 लौटे, झारखंड में सात पाक नागरिक लॉंग टर्म वीजा पर

cde

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now