लोहरदगा : जिले में एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी का मामला शुक्रवार को सामने आया है। जहां लोहरदगा के उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद के नाम व उनकी फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी ई-मेल आईडी (tarachanddrkumar@gmail.com) बनाई गई है। इस ई-मेल आईडी से भ्रामक और गुमराह करने वाले संदेश नागरिकों को भेजे जा रहे हों इससे पहले जिला प्रशासन की ओर से नागरिक रहें सतर्क रहने की अपील की गई है।
झारखंड हाई कोर्ट ने बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को दी राहत, हटाए गए आदेश को किया रद्द
लोहरदगा जिला प्रशासन ने इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए सभी नागरिकों से कहा है कि फर्जी ई-मेल आईडी (tarachanddrkumar@gmail.com) से कोई मैसेज किया जा रहा है तो ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न करें और ना ही कोई प्रतिक्रिया दें। साथ ही इसकी अविलंब सूचना जिला प्रशासन को दें। जिला प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि सभी नागरिक सजग और सतर्क रहें। उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद के पद व प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश को प्रशासन ने फेक आईडी का दुरुपयोग मानते हुए चेतावनी जारी की है। किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत जिला प्रशासन के अधिकृत माध्यमों से साझा करें। फर्जी ई-मेल आईडी से खुद को बचें और समाज को भी बचाएं।




