- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पटना-रांची रोड़ पर कोडरमा घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, 4 लोगों को कुचला, 3 की मौत, एक घायल

पटना-रांची रोड़ पर कोडरमा घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, 4 लोगों को कुचला, 3 की मौत, एक घायल

कोडरमाः गुरूवार शाम को पटना-रांची रोड़ के कोडरमा घाटी पर भीषण सड़क हादसा हुआ। नौवांमाइल के बंदरचुआं के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग हादसे में घायल हो गये। मृतक की पहचान बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर के रहने वाले राहुल भुईयां, कोडरमा के मेघातरी के रहने वाले अमित कुमार और कोडरमा के कालीमंडा के रहने वाले मोहित कुमार के रूप में हुई है।

कौन है कुख्यात चंदन मिश्रा ? जिसे पटना के पारस अस्पताल में घुसकर बेखौफ अपराधियों ने गोली मारी,VIDEO
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार-झारखंड की सीमा पर मेघातरी गांव के काली मंडा से एक बाइक पर सवार होकर चार युवक तारघाटी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोडरमा की ओर से बिहार जा रही एक तेज रफ्तार कंटेनर ने चारों युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दो घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था, इसी दौरान एक युवक की मौत हो गई। घायल चौथे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

See also  केके पाठक गए छुट्टी पर, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला, IMA ने PMO से की थी पाठक की शिकायत

पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल सभी शूटर्स की हुई पहचान, सबसे आगे दिख रहा था तौसीफ बादशाह
हादसे को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कंटेनर ने युवकों को कुचला उसका ब्रेक फेल हो गया था। बाइक को टक्कर मारने के बाद कंटेनर ने सड़क किनारे खाई में जाकर गिर गई। स्थानीय लोग यह बता रहे है कि दो युवक बाइक पर सवार थे जिनको कंटेनर ने टक्कर मारी इसके बाद दो अन्य लोग घाटी में पैदल जा रहे थे जिसको कुचलते हुए कंटेनर घाटी में जा गिरी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कंटेनर के ड्राइवर को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now