केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सावन में दी मटन पार्टी, RJD ने उठाया सवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 17, 2025

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सावन में दी मटन पार्टी, RJD ने उठाया सवाल

डेस्कः केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सावन के महीने में मटन पार्टी देकर विवाद खड़ा कर दिया है। JDU कार्यकर्ताओं के लिए यह पार्टी लखीसराय के सूर्यगढ़ा में आयोजित की गई थी। सूर्यगढ़ा, ललन सिंह के चुनाव क्षेत्र मुंगेर का हिस्सा है। पार्टी में शाकाहारी भोजन भी था, पर मटन पार्टी की वजह से विवाद होता दिख रहा।

बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, सीएम नीतीश ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत
सावन का महीना है और बिहार में सावन के पर्व को लेकर लोगों की काफी आस्था होती है। सावन के महीने के बीच बिहार के मुंगेर जिले में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मटन पार्टी की काफी चर्चा हो रही है। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के सूर्यगढ़ा बाजार स्थित एनएच 80 के किनारे पेट्रोल पंप के पास बुधवार को जदयू के संवाद कार्यक्रम में मटन पार्टी का भोज कार्यकर्ताओ के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं सूबे के वरीय मंत्री अशोक चौधरी की उपस्थिति में मटन भोज का आयोजन किया गया।

See also  मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर जानलेवा हमला,ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर चलाया, गाड़ी के शीशे तोड़े,मुख्य साजिशकर्ता समेत 7 अरेस्ट

सुपर-30 के आनंद कुमार के भाई ने शुरू की राजनीतिक पारी, तेजस्वी यादव ने प्रणव कुमार को दिलाई RJD की सदस्यता
सांसद ने स्टेज से घोषणा किया कि मटन एवं सादा खाना का इंतजाम है, जो लोग मटन खाना चाहते हैं वे खा सकते हैं। सावन जैसे पवित्र माह में कार्यक्रम के दौरान मटन पार्टी का आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक फेसबुक अकाउंटर से इस मटन भोज पर तंज भी कसा गया है।

 

जेडीयू विधायक सरयू राय के खिलाफ आरोप गठित, गवाही 12 अगस्त से, गोपनीय दस्तावेज लीक करने का मामला
राष्ट्रीय जनता दल ने फेसबुक पर लिखा, ‘भगवान भोलेनाथ के पवित्र सावन मास में भी ललन सिंह मटन पार्टी देने से बाज नहीं आए!हिंदू धर्म के ये ठेकेदार दूसरों को तो खूब नसीहत देते हैं पर जब अपनी बारी आती है तो धर्म, रीत, परंपरा, नैतिकता... सब भूल जाते हैं!’ रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, ‘ढोंग रच - रच ढकोसले फ़ैला, दूसरों के खान - पान में खोट निकालने वाले , कपटी और बड़े धूर्त हैं ये कान फूँकने वाले..कथनी करनी में अंतर इनके, हैं ये जहरीले मंतर फूंकने वाले ये धर्म का मर्म छिपाते हैं , अपना थूका ही चाट जाते हैं, हैं असल में ये दोहरे चरित्र वाले ..’

घूस लेते पकड़ा गया यूनियन बैंक का मैनेजर, एक फर्जी कर्मचारी भी हुआ अरेस्ट, बिहार में CBI की बड़ी कार्रवाई
बहरहाल आपको बता दें कि मटन पार्टी के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर मटन भोज का आंनद लिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान एनडीए के अन्य सहयोगी दलों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बना रहा। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भी केंद्रीय मंत्री ने मुंगेर के कुछ इलाकों में जनता को मटन-भात खिलाया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now