डेस्कः भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम ने बुधवार की देर शाम को बिहार के रोहतास में बैंक मैनेजर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक विजय कुमार और एक कथित कर्मचारी विक्की कुमार को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, सीएम नीतीश ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत
शहर के निवासी रौशन कुमार ने मुद्रा लोन के लिए यूनियन बैंक में आवेदन दिया था। लोन स्वीकृत हो जाने के बावजूद बैंक मैनेजर ने राशि ट्रांसफर नहीं की और रिश्वत की मांग करने लगा। जब रौशन ने CBI से संपर्क किया, तो जांच के बाद एजेंसी ने कार्रवाई की योजना बनाई।
सुपर-30 के आनंद कुमार के भाई ने शुरू की राजनीतिक पारी, तेजस्वी यादव ने प्रणव कुमार को दिलाई RJD की सदस्यता
CBI की टीम बुधवार शाम चुपचाप बैंक पहुंची और जैसे ही पीड़ित ने बैंक मैनेजर को 6 हजार रुपये सौंपे,टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।CBI की पूछताछ में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बैंक मैनेजर के साथ पकड़ा गया कथित कर्मचारी विक्की कुमार पिछले 16 वर्षों से बिना वैध दस्तावेजों के बैंक में काम कर रहा था। इस बाबत CBI ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
बिहार में वज्रपात से 19 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक के लिए जारी किया अलर्ट
पीड़ित के अनुसार, बैंक मैनेजर ने 3 लाख रुपये के मुद्रा लोन की राशि ट्रांसफर करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। सौदेबाजी के बाद 6 हजार रुपये तय हुए और इसी राशि के साथ CBI ने जाल बिछाकर दोनों को दबोच लिया। CBI और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा बीते दो महीनों में जिले में यह छठी बड़ी कार्रवाई है। लगातार हो रही गिरफ्तारियों से जहां आम जनता में संतोष और उम्मीद की लहर है, वहीं भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों में खलबली मची है।




