बिहार में वज्रपात से 19 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक के लिए जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 17, 2025

झारखंड में 7 जून तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

पटनाः बिहार में बुधवार को मानसूनी बारिश के दौरान ठनका गिरा। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई। राज्य के आठ जिलों में मौंते हुई। ठनका की चपेट में आने वाले अधिकतर किसान थे। जो खेतों में रोपनी व पशु चराने गए थे। सबसे अधिक जानें वैशाली और बिहारशरीफ जिले में गई है। यहां 5-5 लोगों की मौत हुई है।
गुरूवार को भी कई जिलों में भारी बारिश का अर्ल है। बिहार में कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। बिहार से एक टर्फ लाइन भी राज्य से गुजर रही है।। इन दोनों कारणों से राज्य में बारिश हो रही है। गुरूवार को सीवान, सारण, भोजपुर, कैमूर, बक्सर और रोहतास के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पटना, गयाजी, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसरा, जहानाबाद में भी बारिश का अलर्ट है। तेज हवा चलेगी। वज्रपात की भी आशंका है।

बिहार में महादलित युवती से गैंगरेप, लखनऊ में इलाज कराकर लौटने के दौरान हुई दरिंदगी
राज्य में सबसे अधिक बारिश मधुबनी में हुई। यहां 225 एमएम पानी बरसा। हवा की रफ्तार 45 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। गयाजी के डोभी में 186.8 एममए, डेहरी में 88 एमएम, वैशाली में 83 एमएम, भागलपुर में 59.7 एमएम और पटना में 14.6 एमएम बारिश हुई। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली।

See also  रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत

बिहार में BJP की जिलाध्यक्ष कर रहीं हैं वोटर लिस्ट का रिवीजन, वायरल वीडियो पर चुनाव आयोग का आया जवाब
किन-किन जिलों में कितनी मौतें हुई
वैशालीः हाजीपुर में ठनका की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हुई। एक घायल भी है। राघोपुर, बिदुपुर और लालगंज में भी हादसे हुए हैं।
नालंदाः जिले में ठनका से पांच की मौत हुई। इसमें एक बच्चा भी शामिल है। बंधुपुर, डाक इंग्लिश, विशंभर बिगहा, चंदुआरा गांव में मौतें हुई।
नवादाः जिले में दो की मौत हुई है। इसमें एक महिला भी है। घटनाएं बड़की दुआरी और रूपौ गांव में हुई।
शेखपुराः केलोदीपुर गांव में एक किसान की मौके पर मौत हो गई। खेत में काम करने के दौरान ठनका गिरा।
पटनाः खुसरूपुर में मवेशी चरा रहे किसान की मौत हो गई। वहीं पैगंबरपुर गांव में पिता-पुत्र पर ठनका गिरा। 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
जमुई‘ किसान की मौत हो गई। घटना टाउन थाना क्षेत्र के भाटचक गांव की है।
बांकाः बांका में ठनका से दो मौत हो गई। बौंसी थाना क्षेत्र में एक और पंजवारा थाना क्षेत्र में एक की मौत हुई।
औरंगाबादः औरंगाबाद के खान कपसिया गांव में ठनका गिरने से एक की मौत हो गई।

See also  पटना में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 26 जिलों को लेकर जारी किया अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now