बिहार में महादलित युवती से गैंगरेप, लखनऊ में इलाज कराकर लौटने के दौरान हुई दरिंदगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2025

बिहार में महादलित युवती से गैंगरेप, लखनऊ में इलाज कराकर लौटने के दौरान हुई दरिंदगी

डेस्कः बिहार के नवादा में महादलित युवती से गैंगरेप का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ से इलाज कराकर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही एक युवती को झांसा देकर अपराधियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार सुबह करीब 9-10 बजे की बताई जा रही है। नवादा पुलिस की एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस एवं मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से 18 घंटे के भीतर सभी चार आरोपियों को नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के गयाजी में बारिश से तबाही, बह गया पुल, रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा, कई ट्रेन प्रभावित
सभी गिरफ्तार आरोपित नवादा नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पीड़ित युवती रोह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह महादलित परिवार की बतायी जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों में रसूल नगर के असलम मंसूरी का बेटा मुमताज मंसूरी, सुलेमान नगर के मो. जसीम का बेटा मो. समीर तथा गोंदापुर के छोटे टेन का बेटा मो. अरमान व इस्यास टेन का बेटा मो. साबिर शामिल है।

See also  टैरिफ वार के बीच अमेरिका जाएंगे PM मोदी, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

बिहार के बांका में डायन बताकर बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर तोड़े, बचाने आई बहू को भी नहीं छोड़ा
पुलिस के मुताबिक युवती अपना इलाज कराने उत्तर प्रदेश के लखनऊ गई थी। सोमवार को वह लखनऊ से गयाजी लौटी थी। उस दिन रात में वह अपने रिश्तेदार के यहां गयाजी में ठहरी। अगले दिन मंगलवार को उसके परिजन ने तड़के उसे गयाजी में नवादा जाने वाली बस पर बैठा दिया।

बिहार में BJP की जिलाध्यक्ष कर रहीं हैं वोटर लिस्ट का रिवीजन, वायरल वीडियो पर चुनाव आयोग का आया जवाब
युवती सुबह करीब 8:30 बजे नवादा के सद्भावना चौक पर पहुंची और एक ई-रिक्शा पर अपने घर जाने के लिए बैठी। ई-रिक्शा चालक ने इसी बीच अपने दो अन्य साथियों को बुलाकर बैठा लिया। वे लोग युवती को झांसा देकर रसूलनगर स्थित एक सुनसान घर में ले गए। जहां उसका एक अन्य साथी भी मौजूद था। चारों अपराधियों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और बाद में उसका मोबाइल छीन कर वहां से भगा दिया।

See also  बिहार में 4 साल की बच्ची से हैवानियत, चेहरे पर खून के धब्बे; निचले हिस्से का कपड़ा गायब

बिहार में जज के गार्ड पर जानलेवा हमला, मंदिर में छिपकर बचाई जान,अपराधियों ने बाइक और पैस लूट लिये
नवादा के सदर एसडीपीए-1 हुलास कुमार ने कहा कि एक युवती को झांसा देकर चार युवकों ने नवादा में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फॉरेंसिक टीम एवं मेडिकल टीम द्वारा जांच कराई गई है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now