बिहार में हॉस ट्रेडिंग मामले में बीमा भारती समेत 4 को नोटिस, EOU ने पूछताछ के लिए बुलाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2025

बिहार में हॉस ट्रेडिंग मामले में बीमा भारती समेत 4 को नोटिस, EOU ने पूछताछ के लिए बुलाया

पटनाःबीते साल फरवरी 2024 में नीतीश सरकार के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विधायकों की खरीद फरोख्त की साजिश मामले में आर्थिक अपराध इकाई की जांच जारी है। इकाई ने इस मामले में पूर्व विधायक और RJD नेत्री बीमा भारती समेत चार लोगों को नोटिस देते हुए पूछताछ के लिए 21 जुलाई को कार्यालय बुलाया है। जिसमें संजय पटेल, प्रमोद कुमार और सनी कुमार भी शामिल हैं। इन लोगों को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विधानसभा पहुंचने से रोकने की कोशिश हुई थी। इस मामले में ईओयू ने सोनपुर के राजद नेता ई सुनील से पूछताछ की है। उनको भी दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी है।

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस ,विपुल मनुभाई पंचोली पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने
इस मामले में जदयू विधायक सुधांशु कुमार की शिकायत पर 11 फरवरी 2024 को कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। संवेदनशीलता को देखते हुए बाद में मामले को EOU को ट्रांसफर कर दिया गया था। दर्ज FIR में जदयू विधायक ने आरोप लगाया था कि कई NDA विधायकों को महागठबंधन के पक्ष में वोट दिलाने के लिए मंत्री पद और 10-10 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिया गया था।

See also  बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की पटना में गोली मारकर हत्या, बेटे की 7 साल पहले हो चुकी है हत्या

पप्पू यादव और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को लीगल नोटिस, मंत्री जीवेश मिश्रा को लेकर BJP 15 दिनों के अंदर माफी मांगने को कहा
इस FIR में JDU विधायक ने इंजीनियर सुनील पर अपने सहयोगियों के माध्यम से विधायक बीमा भारती और दिलीप राय को डरा-धमकाकर अपहरण करने की शिकायत भी दर्ज कराई थी, ताकि दोनों महागठबंधन के पक्ष में मतदान करें। इस मामले में बड़े पैमाने पर पैसे का लेन-देन होने का साक्ष्य मिलने पर राज्य सरकार ने ईडी से भी जांच की अनुशंसा की थी।

बिहार में कट जाएंगे 35 लाख मतदाताओं के नाम, SIR अभियान के बीच चुनाव आयोग ने दी जानकारी
राजनीतिक भूचाल से जुड़ा मामला : यह मामला फरवरी 2024 की उस राजनीतिक हलचल से जुड़ा है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए में वापसी की थी। उस दौरान विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बीच विधायकों की खरीद-फरोख्त और वोटिंग व्यवहार प्रभावित करने के आरोपों ने काफी तूल पकड़ा था। EOU की यह कार्रवाई उन गंभीर आरोपों की आधिकारिक जांच में एक अहम कदम मानी जा रही है।

See also  बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच 40 DSP का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now