पटना की मेयर सीता साहू का बेटा भगौड़ा, पुलिस की दबिश के बाद शिशिर बिहार से हुआ फरार, आर्म्स लाइसेंस होगा रद्द

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2025

पटना की मेयर सीता साहू का बेटा भगौड़ा, पुलिस की दबिश के बाद शिशिर बिहार से हुआ फरार, आर्म्स लाइसेंस होगा रद्द

डेस्कः पटना की मेयर सीता साहू का बेटा बिहार छोड़कर भाग गया है। दरअसल हाल ही में पटना पुलिस ने पटना मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर की तलाश में उनके घऱ पर दबिश दी थी। इस दबिश के दौरान शिशिर तो घर पर नहीं मिला था लेकिन मेयर के समर्थकों के साथ पुलिस की हल्की धक्का-मुक्की हुई थी। जैसे ही मेयर के घर के बाहर पुलिस की टीम दलबल के साथ पहुंची थी वहां समर्थकों का जमावड़ा लग गया था। यह समर्थक पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। अब यह जानकारी सामने आ रही है कि मेयर का बेटे बिहार छोड़ कर भाग गया है।

पटना में फिर हाफ एनकाउंटर, रानी तालाब इलाके में पुलिस ने अपराधी को गोली मारी
पुलिस शिशिर की तलाश में छापेमारी कर रही है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि मेयर पुत्र और उसके बॉडीगार्ड के हथियार का सत्यापन किया जा रहा है। दोनों के हथियार के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। जाहिर है पुलिस मेयर के बेटे पर अब ताबड़तोड़ ऐक्शन ले रही है।

See also  जानबूझकर बंद किया गया था विमान का फ्यूल? अहमदाबाद हादसे पर एक्सपर्ट का दावा...

पटना में मेयर सीता साहू के बेटे की गिरफ्तारी का विरोध, लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेरा

आपको बता दें कि पटना में कुछ दिनों पहले नगर निगम की बैठक हुई थी। इस बैठक में हंगामा भी हुआ था। पूर्व मेयर ने आरोप लगाया था कि इस बैठक में मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर भी मौजूद थे। पूर्व मेयर ने कहा था कि शिशिर इस बैठक में शामिल होने के लिए अधिकृत नहीं हैं फिर भी वो इसमें शामिल हुए थे। शिशिर और उनके बॉडीगार्ड पर आरोप लगा था कि उन्होंने पूर्व मेयर से बदसलूकी की थी और गाली-गलौज किया था। हालांकि, बाद में शिशिर ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि पार्षद प्रतिनिधि होने के नाते वो इस बैठक में गए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now