ब्रजमंडल यात्रा को लेकर नूंह में इंटरनेट सेवाएं बंद, हरियाणा में इस यात्रा को लेकर हो चुकी है हिंसक झड़पें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2025

ब्रज मंडल

नूंह, 13 जुलाई: सावन के पहले सोमवार (15 जुलाई) को होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर हरियाणा के नूंह जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने का फैसला लिया गया है।

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने रविवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि यह प्रतिबंध 13 जुलाई रात 9 बजे से 14 जुलाई रात 9 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान SMS सेवाएं भी बंद रहेंगी, हालांकि बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज से जुड़ी SMS सेवाएं चालू रहेंगी

nuh

 इंटरनेट बंदी 

 2023 में यात्रा के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगों और हिंसा के कारण इस बार प्रशासन किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहता। पिछले वर्ष हुई हिंसा में कई लोगों की जान गई थी, और सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें तेजी से फैली थीं, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई थी। उसी अनुभव से सीख लेते हुए इस बार प्रशासन ने इंटरनेट पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है।

See also  पूर्व पंचायत समिति सदस्य पति और किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, ग्राहक बनकर आये थे हत्यारे

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

  • 12 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात, कुल 2500 से अधिक सुरक्षाकर्मी यात्रा रूट पर मौजूद रहेंगे।
  • 14 डीएसपी स्तर के अधिकारी सुरक्षा की निगरानी करेंगे।
  • पूरे क्षेत्र को अभेद्य किले में तब्दील किया जा रहा है।
  • ड्रोन कैमरों से यात्रा मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों की हवाई निगरानी की जाएगी।
  • संदिग्ध गतिविधियों पर स्थानीय खुफिया तंत्र और साइबर सेल भी नजर रखेगा।

ब्रजमंडल यात्रा का महत्व

यह यात्रा नूंह स्थित महाभारत कालीन नल्हड़ेश्वर शिव मंदिर तक जाती है, जहां श्रावण माह के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। हर साल इस यात्रा में शामिल लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now