पहली सोमवारी पर देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख से अधिक कांवरियों के आने का अनुमान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2025

पहली सोमवारी पर देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख से अधिक कांवरियों के आने का अनुमान

देवघरः सावल की पहली सोमवारी पर जलार्पण के लिए रविवार को बाबा नगरी देवघर में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। सुबह से ही कांवरियों का पहुंचना शुरू हो गया था। शाम होते-होते पूरा मेला क्षेत्र बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए रात 12.30 बजे तक कांवरियों की कतार मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर बीएड कॉलेज तक पहुंच गई थी।

पूरे देश में होगा SIR, बिहार में उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग का फैसला
इससे पहले रविार तड़के 3.05 बजे बाबा मंदिर का पट खोला गया। कांचा जल और प्रातः कालीन पूजा संपन्न हुई। यह रात 10 बजे तक चली। बाह्रा अरघा में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। पट बंद होने तक करीब 1.5 लाख से अधिक कांवरियों ने बाबा का जलाभिषेक किया।

See also  देवघर के श्रावणी मेले में रविवार और सोमवार को शीघ्रदर्शनम बंद रहेगा, पर्यटन मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद फैसला

jh dev 01 pkg sunda 7203712 13072025075053 1307f 1752373253 129

हेमंत सोरेन से रघुवर दास की मुलाकात, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का जाना हाल
सावन के पहली सोमवारी को 3 से अधिक कांवरियों के पहुंचने का अनुमान है। देर रात से ही कांवरियां लाइन में लगे रहे। मंदिर का पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक सोमवार को शुरू किया। पूरी रात बाबा नगरी गेरूआ रंग के रंग में नजर आया। सड़कों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। कतार में लगे भक्त हर-हर महादेव का जयघोष करते रहे। बाबा मंदि परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। पूरी बाबा नगरी शिवभक्ति में डूबी हुई है।नंदन पहाड़ तक कांवरियों की लाइन पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु देवघर पहुंचे है।

लॉर्ड्स टेस्ट: वाशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी पर पानी फेरते नजर आए भारतीय बल्लेबाज, भारत- 58/4
मालूम हो कि पूरे जिले में भीड़ मैनेजमेंट को लेकर जगह-जगह पर प्रशासन तैनात है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर मेला क्षेत्र में दो आईपीएस, 44 डीएसपी, 96 थाना प्रभारी, 127 सब इंपेक्टर सहित हजारों पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें भी विभिन्न जगहों पर तैनाती की गई है। जिला प्रशासन के लिए रविवार और सोमवार का दिन सबसे चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि इन्हीं दो दिन सबसे ज्यादा श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।

See also  खचरी है, मोकामा में बढ़िया काम नहीं की; MLA पत्नी नीलम देवी पर ही भड़कने लगे अनंत सिंह

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now