- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

देवघर में 3 लाख से अधिक कांवरियों के पहुंचने की संभावना, दूसरी सोमवारी को बाबाधाम बोलबम के नारों से रातभर गूंजता रहा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2025

देवघर में 3 लाख से अधिक कांवरियों के पहुंचने की संभावना, दूसरी सोमवारी को बाबाधाम बोलबम के नारों से रातभर गूंजता रहा

देवघरः श्रावण माह की दूसरी सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गयी है। अनुमान है कि सोमवार को तीन लाख से अधिक कांवरिये बाबा के दरबार में जलार्पण के लिए पहुंचेंगे। पहली सोमवारी के अनुभव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के और सख्त इंतजाम किये गए है।

कोल्हान और संताल में 24 जुलाई को होगी भारी से भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
सुल्तानगंज से जल उठाकर लाखों श्रद्धालु देवघर पहुंच रहे है। रात भर कांवरियां पथ और देवघर बोल बम के नारों और जयकारों से गूंजता रहा। उमस और गर्मी से परेशान कांवरियों के लिए जगह-जगह फव्वारें और इंद्र वर्षा के साथ मिस्ट कूलिंग के इंतजाम किये गए है। सोमवार को मंदिर में किसी प्रकार की विशेष सुविधा नहीं मिलेगी। प्रशासन ने पहले ही निर्णय लिया है कि कूपन आधारित जलार्पण व्यवस्था इस दिन स्थगित रहेगा। जलार्पण के लिए सिर्फ दो विकल्प दिये गए है। पहला, मुख्य अरघा के लिए सामान्य कतार और दूसरा बाबा मंदिर के निकास द्वार पर स्थित बाह्रा अरघा। अरघा को अस्थायी रूप से हटाकर बाबा की बेलपत्र पूजा का आयोजन किया गया है। जो लगभग 30 मिनट तक चलेगा। यह विशेष पूजा सिर्फ पुरोहित समाज के लिए है।

See also  खालिस्तानी आतंकी बिहार से हुआ गिरफ्तार, अमृतसर मंदिर पर हमले का हैं आरोपी

jh dev 01 pkg faware 7203712 20072025182603 2007f 1753016163 751

बिहार में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, भागलपुर में थाने के अंदर घुसा पानी, पटना के 78 स्कूलों को किया गया बंद
बता दें कि जिला प्रशासन की तरफ से दुम्मा द्वार से लेकर बैद्यनाथ मंदिर परिसर तक कुल 11 स्थानों पर इंद्र वर्षा और फव्वारे का इंतजाम किया गया है। जहां लोग स्वच्छ पानी से खुद को भींगा कर तरोताजा महसूस करते हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि जब शरीर पर साफ पानी पड़ता है तो आनंद की अनुभूति होती है और सारी थकान मिट जाती है। वहीं फव्वारे में स्नान करने के बाद एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि 105 किलोमीटर का सफर करने के बाद मंदिर पहुंचने से पहले फव्वारे के पानी से खुद को भींगाने से आनंद की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मंदिर पहुंचने से पहले शरीर पर पानी के छिड़काव होने से तन और मन में पवित्र हो जाता है।

1200 675 24631748 thumbnail 16x9 jhdevpkgfaware 1 aspera

रांची से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, पैसेंजर्स हुए परेशान, BJP सांसद आदित्य साहू भी मौजूद
मालूम हो कि देवघर ड्राई जोन के रूप में जाना जाता है, लेकिन उसके बावजूद श्रद्धालुओं को पर्याप्त पानी मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम दिन-रात मेहनत करता दिख रहा है। नगर निगम की तरफ से पूरे मेला क्षेत्र में 70 वाटर टैंकरों से पानी की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। इसके अलावा विभिन्न नदियों से प्रतिदिन पानी का उठाव कर उसकी सफाई कराई जाती है और फिर श्रद्धालुओं के पास उस पानी को उपयोग के लिए भेजा जाता है।

See also  पहली सोमवारी पर देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख से अधिक कांवरियों के आने का अनुमान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now