लोहरदगा पुलिस ने किया अंतर जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन,गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार,सात मोटरसाइकिल बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2025

लोहरदगा : जिले के पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतर जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन किया है। गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं अलग-अलग स्थानों से चोरी गए सात मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने लोहरदगा थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।

WhatsApp Image 2025 07 13 at 13.39.13 1077884f

लोहरदगा के कुडू में 7.750 किलोग्राम गांजा बरामद, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

एसपी ने कहा है कि लोहरदगा कृषि बाजार के पास चोरी की गई मोटरसाइकिल को कुछ अपराधियों द्वारा खरीद-बिक्री करने की बात सामने आ रही थी। जिसके बाद वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए पुलिस निरीक्षक सह लोहरदगा थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी करने का निर्देश दिया गया था। छापामारी के क्रम में गुमला जिला के सिसई थाना क्षेत्र के पबिया निवासी मुजम्मिल अंसारी के पुत्र अफराज अंसारी, अजरूल अंसारी के पुत्र साईदुल अंसारी को दो मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।

See also  औरंगाबाद में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पहाड़ के नीचे दबा मिला कार्रबाइन और विस्फोटकों का जखीरा

WhatsApp Image 2025 07 13 at 13.39.14 f2674fab

रांची के DPS स्कूल के टीचर की खोज जारी, ड्रोन कैमरे से ली जा रही है मदद, सेल्फी लेने के दौरान जोन्हा फॉल में गिर गए थे माइकल घोष

पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों मोटरसाइकिल चोरी की है। जिसे बिक्री करने को लेकर वह दोनों लोहरदगा लाए थे। पूछताछ में इन दोनों द्वारा बताया गया कि वह दोनों गुमला जिला के सिसई थाना क्षेत्र के पबिया निवासी रसीद अंसारी के पुत्र मकबुल अंसारी, गुमला जिला के पुसो थाना क्षेत्र के सुरसा निवासी सुलेमान अंसारी के पुत्र अफताब अंसारी के साथ मिलकर मोटरसाइकिलों की चोरी कर विगत दो महीना से अलग अलग स्थानों पर बिक्री करने के लिए रखे हुए थे। मकबुल अंसारी की गिरफ्तारी के बाद तीन मोटरसाइकिल को गुमला जिला के बसुआ से बरामद किया गया एवं अफताब अंसारी की गिरफ्तारी के बाद एक मोटरसाइकिल गुमला जिला के पुसो थाना क्षेत्र के सुरसा से एवं एक और मोटरसाइकिल फोरी से बरामद किया गया है। सभी मोटरसाइकिल रांची, गुमला, एवं लोहरदगा से चोरी की गई थी। यह सभी मेला, हाट-बाजार एवं पार्क को चिन्हित कर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का अंजाम देते थे। छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, पुअनि रविरंजन कुमार, पुअनि संजय कुमार, पुअनि शारिक खा, सअनि चंद्रदीप मेहता, सअनि अमरनाथ पांडेय, सअनि रमेश कुमार तिवारी, मुकेश कुमार शर्मा, सत्य किशोर कुमार, महिला आरक्षी पुष्पा देवी, तकनीकी शाखा के नीरज कुमार मिश्रा, आरक्षी स्वर्ण साहू, चालक आरक्षी निर्मल मार्शल मिंज शामिल थे।

See also  झारखंड में गरीब परिवार को हर साल देंगे 1.21 लाख रुपए, AJSU का वादा

WhatsApp Image 2025 07 13 at 13.39.15 c26600a9 scaled

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now