मुखिया पर आवास दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप, चतरा में ग्रामीणों ने किया DC ऑफिस का घेराव

मुखिया पर आवास दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप, चतरा में ग्रामीणों ने किया DC ऑफिस का घेराव

चतराः जिले के एक महिला पर लगे दुष्कर्म के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सदर थाना क्षेत्र के एक मुखिया विजय सिंह पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मुखिया विजय सिंह पर आरोप है कि आवास दिलाने का झांसा देकर महिला को फंसाया और देर रात उसके घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार गहरे सदमे में है। पीड़िता न्याय के लिए लगातार गुहार लगा रहा है। पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद एक महीने पहले ही संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

रांची में शिक्षक की लापरवाही से 2 घंटे तक क्लास में बंद रही छात्रा, 5 साल की बच्ची का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
पीड़िता ने पूरी घटना का विवरण देते हुए आरोपी मुखिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी इस संवेदनशील मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की तरफ से कार्रवाई न होने और आरोपी मुखिया की गिरफ्तारी न होने से नाराज भुइयां समाज के लोग शनिवार को एकजुट हुए और सड़क पर प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी मुखिया की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

See also  रांची में उग्रवादियों का तांड़व, क्रशर में खड़े हाइवा, लोडर और डीजी को किया आग के हवाले

श्मशान घाट में BJP का जिला मंत्री महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, VIDEO बनाते ही मांगने लगे माफी
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव या अन्य किसी कारण से मुखिया को बचाया जा रहा है, जिससे न्याय मिलने में देरी हो रही है। घेराव के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ, सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, एसडीओ जहूर आलम और डीएसपी अनीता लकड़ा ने मोर्चा संभाला।अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बात कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। एसडीओ जहूर आलम ने मीडिया और प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि पूरे मामले में गहनता से जांच चल रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एसडीओ ने कहा कि सत्य पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

See also  जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं क्लास के बच्चे के साथ 12वीं के छात्रों ने की रैगिंग, स्कूल पहुंचे पीड़ित के पिता के साथ अभद्रता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now