रांची। झारखंड में 35442 सरकारी स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन कर लिया गया है। इस प्रबंधन समिति का कार्यकाल 3 वर्षाे का होता हैं।
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 में 31407 विद्यालयों में तीन वर्षाे का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद पुनर्गठन कर लिया गया है। शेष में कार्यकाल पूर्ण होने के बाद विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा।
राज्य के 35442 सरकारी स्कूलों में से 25407 विद्यालय प्रबंध समिति का ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर अपलोड भी कर लिया गया है। वहीं ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर निरंतर अपलोड का काम चल रहा है और शीघ्र ही अपलोड पूर्ण कर लिया जाएगा।
बोकारो जिला में 1560 सरकारी स्कूल है, जिसमें से 1544 विद्यालय प्रबंधन समिति का कार्यकाल वित्तीय वर्ष 2021722 में पूर्ण होने के बाद 1542 स्कूल प्रबंध समिति का पुनर्गठन कर लिया गया है और शेष 2 विद्यालयों में विवाद होने की स्थिति में पुनः पुनर्गठन की कार्रवाई की जा रही हैं।
35442 सरकारी स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समिति का किया गया पुनर्गठन

Leave a Comment
Leave a Comment


