सीवान जेल में बंद पूर्व MLC प्रत्याशी रईस खान की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में हुआ इलाज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 23, 2026

सीवान जेल में बंद पूर्व MLC प्रत्याशी रईस खान की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में हुआ इलाज

डेस्कः हत्या,अपहरण, रंगदारी मामले में आरोपी खान ब्रदर्स यानि रईस खान की तबीयत गुरुवार को बिगड़ गई। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में LJP(R) आर नेता और पूर्व विधानपरिषद प्रत्याशी रईस खान को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि वह पिछले करीब पांच दिनों से लगातार बुखार से पीड़ित था। जेल में प्राथमिक उपचार के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों की सलाह पर उसे अस्पताल रेफर किया गया।
जांच में टाइफाइड की पुष्टि
गुरुवार सुबह पुलिस की निगरानी में रईस खान को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों की टीम ने उसकी स्वास्थ्य जांच की। आवश्यक जांच के दौरान टाइफाइड की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने दवाएं देकर कुछ समय तक उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा।
इलाज के बाद फिर भेजा गया मंडल कारा
स्वास्थ्य स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद इलाज पूरा होने पर रईस खान को पुनः कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडल कारा भेज दिया गया।

See also  विक्रमशीला एक्सप्रेस में RAC सीट को लेकर नाबालिग की पिटाई, मदद मांगने पर RPF पर धमकाने का आरोप

whatsapp image 2026 07 23 at 5 fa6c5b
अस्पताल परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
रईस खान के अस्पताल लाए जाने की सूचना मिलते ही उसके समर्थकों की भीड़ सदर अस्पताल परिसर में जुटने लगी। बड़ी संख्या में लोग मुख्य गेट और आसपास पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को इलाज वाले हिस्से तक जाने की अनुमति नहीं दी और पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था अपने नियंत्रण में रखी।
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए नगर थाना पुलिस, दंगा नियंत्रण बल तथा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार, इमरजेंसी वार्ड और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now