- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

चिराग पासवान के सांसद का कुत्ता हुआ गायब, दो दिनों के बाद ऐसे किया गया बरामद, पप्पू यादव ने ऐसे ली चुटकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2025

चिराग पासवान के सांसद का कुत्ता हुआ गायब, दो दिनों के बाद ऐसे किया गया बरामद, पप्पू यादव ने ऐसे ली चुटकी

डेस्कः चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) के खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा का कुत्ता इन दिनों सुर्खियों में है। घर से गायब हुए कुत्ते को पुलिस ने दो दिन में ढूंढ निकाला। दरअसल भागलपुर के खरमनचक में सांसद का घर है। उन्होने एक साइबेरियन हस्की डॉग पाला है। जिसकी देखभाल उनका छोटा भाई करता है। कुछ दिन पहले कुत्ता घर से गायब हो गया। इस दौरान घरवालों ने कुत्ते की तलाश के काफी प्रयास किए। कुत्ता भटकते हुए इशाकचक थाना इलाके में पहुंच गया। जहां एक शख्स ने उसे दो दिन तक अपने घर पर पाला। और फिर दूसरे शख्स को दे दिया।

तेजप्रताप यादव ने अपनी गाड़ी पर लगाया नया झंडा, बगावती तेवर दिखाते हुए कहा- मैं किसी के वश में रहने वाला नहीं
लेकिन जब उसे पता चला कि कुत्ता विदेशी नस्ल का है, और काफी महंगा है, जिसके बाद उसने 20 हजार रुपए की डिमांड कर दी। जिसके चलते दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। और कुत्ते को अपने साथ ले लाई। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुत्ते का फोटो पोस्ट किया। जिसके बाद सांसद के भाई ने पुलिस को फोन कर घटना बताई, और फिर कुत्ते को अपने साथ ले गए। इस तरह सांसद राजेश वर्मा का कुत्ता दो दिन में बरामद हो गया।

See also  साधू के श्राप से घर में लग रही रोजाना आग! गयाजी में अजीबोगरीब घटना बना चर्चा का विषय

GvjvnAnXoAAqFNE

मोहन भागवत ने 75 साल बाद दूसरे को मौका देने की बात कहीं, कांग्रेस ने कहा-ये PM मोदी के लिए संदेश
लेकिन इस पूरे मामले पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार पुलिस पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होने लिखा कि NDA के खगड़िया सांसद के कुत्ता को खोज निकालने के लिए बिहार पुलिस को पूरा देश सलाम करता है। मैं पूरी जिम्मेदारी से प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि वह बिहार पुलिस को भारतरत्न से सम्मानित करें! बिहार में NDAराज कायम रखने के लिए भी बिहार पुलिस को सर्वोच्च सम्मान दिया जाना चाहिए।

 

बिहार के वैशाली में दिनदहाड़े लूट, हथियार के बल पर अपराधी 20 लाख के जेवरात लेकर हुए फरार
आपको बता दें राज्य में लगातार हो रहीं अपराध की घटनाओं पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में सांसद के कुत्ते को दो दिन में ढूंढने वाली बिहार पुलिस पर पप्पू यादव ने तंज कसा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now